फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM listens to Birli mining

डीएम ने बिड़ौली खनन को लेकर की जनसुनवाई

Fri, 07 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
DM listens to Birli mining
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में मौरम खनन के सम्बंध में बैठक लेती डीएम जसजीत कौर - फोटो : SHAMLI
डीएम ने बिड़ौली खनन को लेकर की जनसुनवाई
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने यमुना नदी पर बिड़ौली में खनन को लेकर जनसुनवाई की। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान आई शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में यमुना नदी पर बिड़ौली में खनन को लेकर जनसुनवाई की। डीएम ने बताया कि यमुना नदी पर बिड़ौली खनन का पट्टा पहले छोड़ा गया है, जिसमें 20.469 हेक्टेयर प्रस्तावित खनन मात्रा 3.07.035 घनमीटर प्रति वर्ष प्रस्तावित की गई है। खनन का पांच वर्ष का पट्टा प्रस्तावित होता है। मानसून को छोड़कर 250 दिन वर्ष में कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। परियोजना की लागत एक लाख 34 हजार है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित परियोजना में 80 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करना, नदी के तल के खनन से नदी के किनारे अतिरिक्त रेत को हटाया जाता है, जिससे नदी में जल प्रवाह बना रहे सके। जनसुनवाई के दौरान अवैध खनन को रोकने में मदद मिलेगी। खनन की अधिकतम गहराई सतह से 2.50 मीटर रखी जाएगी। इस मौके पर खनन प्रक्रिया में अधिनियम 1962 और एसएस एम जी 2016 के नियम का सख्ती से पालन किया जाएगा। डीएम ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। बैठक में खनन निरीक्षक डाक्टर रंजना, प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed