{"_id":"60b522fe8ebc3e7517725a8f","slug":"dm-angry-on-the-warning-of-dharna-shamli-news-mrt5407094118","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना देने की चेतावनी पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना देने की चेतावनी पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरना देने की चेतावनी पर डीएम ने जताई नाराजगी
शामली। कांधला सीएचसी पर कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाने की मांग पूरी नहीं होने पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय के धरने की चेतावनी देने पर डीएम ने नाराजगी जताई। शिकायतकर्ता के बार-बार दीदी कहने पर भी डीएम ने एतराज जताया। शिकायतकर्ता से जिलाधिकारी से संबोधित करने को कहा। इस पूरी बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है।
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने डीएम को एक पत्र व्हाट्सएप पर भेजा था। उनका कहना था कि कांधला सीएचसी में 18 से 44 साल आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए सेंटर नहीं बनाया गया है, जबकि जसाला सीएचसी में सेंटर बना दिया गया है। इस संबंध में डीएम जसजीत कौर और भृगुवंशी आशुतोष पांडेय की बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो गया है।
अधिकारियों से पारिवारिक संबंध बताकर लोगों को करता है ब्लैकमेल: डीएम
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर भृगुवंशी आशुतोष पांडेय की ओर से वायरल किया गया ऑडियो निराधार है। ऑडियो एडिट कर वायरल किया गया है। उसकी पूर्व में ब्लैकमेलिंग की शिकायत प्राप्त हुई है। वह उच्चाधिकारियों के साथ भैया या दीदी के संबोधन से बात कर उसकी रिकार्डिंग कर लोगों को सुनाता है। कहता है कि उसके अधिकारियों से पारिवारिक संबंध हैं और लोगों को ब्लैकमेल करता है। उसके खिलाफ 20 से ज्यादा मुकदमे चल रहे हैं। कई बार जेल जा चुुका है। गुंडा एक्ट की कार्रवाई चल रही है। डीएम का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।