फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District buses allotted to Meerut region due to lapse of headquarters

रोडवेज का डिपो नहीं, कैसे चलेंगी आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आवंटित बस

Mon, 22 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
District buses allotted to Meerut region due to lapse of headquarters
कैसे चलेंगी आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आवंटित बसें
विज्ञापन

सहारनपुर रीजन खतौली डिपो से कराएगा बसों का संचालन
अमर उजाला एक्सक्लुसिव
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले की दो बसें मुख्यालय ने मेरठ रीजन को आवंटित कर दी हैं। यहां अभी तक डिपो नहीं होने से बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सहारनपुर रीजन की बसों को मुजफ्फरनगर जिले के खतौली डिपो को आवंटित कराकरसंचालन कराएगा।
शामली को वर्ष 2011 में जिला घोषित किया गया था। इसके बावजूद अभी तक रोडवेज का डिपो व कार्यशाला की स्थापना नहीं हो सकी है। ऐसे में यहां से सिर्फ अनुबंधित बसों का ही संचालन होता है। अब आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश के सभी जिलों को दो नई बसें मुख्यालय से आवंटित की गई हैं। जिले में बसों के संचालन की व्यवस्था सहारनपुर रीजन करता है। मुख्यालय की चूक के कारण जिले की दोनों बसें सहारनपुर के बजाय मेरठ रीजन को दे दी गईं।
विज्ञापन

सहारनपुर रीजन के आरएम अनिल कुमार ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मुख्यालय से सहारनपुर और मुजफ्फरनगर को दो-दो नई बसें मिली हैं। शामली की दोनों बसें मेरठ रीजन को दे दी गई हैं। मेरठ रीजन से इन बसों को हैंडओवर कराकर खतौली डिपो को आवंटित किया जाएगा। इसके बाद इन्हें शामली से शाम को लखनऊ के लिए संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शामली में निगम का डिपो नहीं होने की वजह से बसों को खतौली डिपो से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना सांसद प्रदीप चौधरी का कहना है कि शामली जिले के नाम पर आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत आवंटित बसें शामली जिले से संचालित करने के संबंध में बात करेंगे। मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से शामली डिपो का बजट स्वीकृत कराने का भी प्रयास किया जाएगा।

शामली डिपो के लिए मंत्री व एमडी से करेंगे बात
प्रदेश के पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा का कहना है कि शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला निर्माण के लिए बजट स्वीकृति हेतु निगम के प्रबंध निदेशक तथा परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed