शामली। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जनपद में चल रहे लॉकडाउन में जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टर लगातार गरीबों की मदद करने में जुटे हैं।
सोमवार को बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के मुख्य चिकित्सक डॉ. रितिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला ने हॉस्पिटल स्टाफ की टीम के साथ मोहल्ला कलंदरशाह में पहुंचकर 22 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया। डॉ. नीलम शुक्ला ने बताया कि राशन में आटा, चीनी, तेल, दाल, आदि जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने कहा कि लॉकडाउन में गरीब परिवारों का काम धंधा बंद चलने की वजह से गरीब परिवार संकट के दौर से गुजर रहे है। ऐसे इसमें में इन परिवारों को मदद की जरूरत है। उन्होंने लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव की जानकारी देते घरों से बाहर निकलने पर फेस मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी। इस अवसर पर वीना अग्रवाल, किरण त्यागी, महेशचंद, रोटेरियन अजय बाबू, गिरधारीलाल नारंग, सुभाष धीमान आदि मौजूद रहे।