{"_id":"61facfcdc5616358cf1044e7","slug":"dissatisfied-with-the-work-of-the-monitoring-teams-reprimanded-shamli-news-mrt5755865189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुवीक्षण टीमों के कार्य से असंतुष्ट, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुवीक्षण टीमों के कार्य से असंतुष्ट, लगाई फटकार
विज्ञापन
शामली। व्यय प्रेक्षक महिपाल सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में निर्वाचन अनुवीक्षण टीमों के कार्यों की समीक्षा की। टीमों के कार्य से असंतुष्ट व्यय प्रेक्षक ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। शराब, नकदी पकड़ने के लिए 24 घंटे अपने क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरतने के आदेश दिए।
व्यय प्रेक्षक ने फ्लाइंग स्क्वॉड टीम, एसएसटी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, एमसीएमसी टीम के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। निर्देश दिए कि शराब और कैश के मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाए। वरिष्ठ कोषाधिकारी को सभी टीमों के प्रतिदिन की परफॉर्मेंस की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्य में प्रभावी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त टीम लगाई जाएं।
बैठक के दौरान व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन के मद्देनजर व्यय से संबंधित सभी गतिविधियों को पूरी सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी ज्ञानेंद्र पांडेय, अपर जिला सूचना अधिकारी दीपक कुमार सहित समस्त टीमों के अधिकारी मौजूद रहे।