फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Disrupted the festival of democracy

लोकतंत्र के महोत्सव में पड़ा खलल

Mon, 28 May 2018 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Mon, 28 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Disrupted the festival of democracy
शामली के वीवी इंटर कालेज के सामने आपस में भिड़ते युवक। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना क्षेत्र के गांव भूरा में मतदान केंद्र पर जमकर बवाल हुआ। फर्जी मतदान करने से रोकने पर मतदान अधिकारी को पीटा गया और विरोध करने पर पथराव कर वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई। इस मामले में कैराना कोतवाली प्रभारी की तरफ से दो नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, हिरासत में लिए गए दो आरोपियों को थाने से जमानत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर कैराना क्षेत्र के गांव भूरा में मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था। करीब एक बजे मतदान केंद्र के बूथ संख्या 173 पर एक व्यक्ति जब मतदान करने पहुंचा, तो गेट पर पुलिसकर्मियों ने उसे पहचान पत्र चेक करने के लिए रोक लिया। इसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद उक्त व्यक्ति के साथियों ने मतदान अधिकारी नीटू कुमार से मारपीट कर दी तथा फर्जी मतदान करने से रोकने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जब पुलिस ने हंगामा करने वालों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया, तो भीड़ इकट्ठा हो गई और उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया। मतदान केेंद्र के बाहर खड़ी पोलिंग पार्टी की बस के तमाम शीशे तोड़ दिए गए तथा पुलिस की एक बोलेरो का शीशा भी तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए उपद्रव करने वालों को खदेड़ दिया। इस मामले में कैराना कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह की तरफ से गांव भूरा निवासी विकल और ओमकार उर्फ मामू तथा अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, गाली गलौज, मारपीट और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, मौके से हिरासत में लिए गए विकल और ओमकार को थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया गया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बवाल के कारण प्रभावित हुआ मतदान गांव भूरा में मतदान केंद्र पर बवाल होने के बाद करीब सवा घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर जिलाधिकारी केबी सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने बवाल करने वालों को दूर तक खदेड़ा। इस दौरान करीब सवा घंटे तक मतदान प्रभावित भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप गांव भूरा में हुई घटना के बाद भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के मुख्य चुनाव अभिकर्ता ओपी कौशिक, अनुज चौहान तथा गुरदीप आदि भी मौके पर पहुंचे। उन्हें लोगों ने बताया कि पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट की तथा कई महिलाओं से भी मारपीट की गई। मकान के बाहर रखी दो चारपाई भी तोड़ दी गई। आरोप है कि गांव के ही प्रदीप का मोबाइल फोन छीन लिया गया तथा प्रमोद की टांग में डंडा मारकर चोट पहुंचाई गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने हवाई फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने फायरिंग होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed