फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Disposal of four of the 26 complaints

थाना समाधान दिवस में 26 शिकायतों में चार का निस्तारण

Sun, 20 Oct 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Disposal of four of the 26 complaints
शामली/कैराना। शहर कोतवाली, आदर्श मंडी और कैराना कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में 26 शिकायतें आई, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को शहर कोतवाली में सीओ सिटी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। कोतवाल सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि इस दौरान पांच शिकायतें आई, जिनमें तीन राजस्व विभाग से और दो पुलिस विभाग से संबंधित रही। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण हो गया, जबकि राजस्व से संबंधित तीन शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम मौके पर भेजी गई। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि थाना समाधान दिवस में दो राजस्व और एक पुलिस से संबंधित तीन शिकायतें आई। इनमें दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर हो गया।

कैराना कोतवाली में एसपी अजय कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान झगड़े, जमीनी विवाद आदि से संबंधित 18 शिकायतें आई, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों को निस्तारण हेतु अधिकारियों को भेजा गया गया। इस दौरान एसडीएम अमित पाल शर्मा, सीओ प्रदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा, तहसीलदार रनबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed