फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Disha in folk song, happiness first in folk dance

Shamli News: लोक गीत में दिशा, लोक नृत्य में खुशी प्रथम

Wed, 01 Mar 2023 05:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 01 Mar 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
Disha in folk song, happiness first in folk dance
- वीवी पीजी कॉलेज में युवा प्रतिभा सप्ताह के तहत हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। वीवी पीजी कॉलेज शामली में आयोजित युवा प्रतिभा सप्ताह के तहत लोक गीत, लोक नृत्य प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। लोक गीत प्रतियोगिता में दिशा और लोक नृत्य प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुधीर कुमार और मुख्य अतिथि एसडी डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संगीता सिंघल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बहुत उल्लास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अनेक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजिका वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मृदुला जैन ने बताया कि युवा प्रतिभा सप्ताह के तहत विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक प्रतियोगिता में दिशा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार गिनिशा ने और तृतीय पुरस्कार तनुश्री ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक नृत्य में प्रथम पुरस्कार खुशी को मिला। द्वितीय पुरस्कार गिनिशा को और तृतीय पुरस्कार भूमि पांडे को मिला। आलिम ने सुंदर लोक गीत प्रस्तुत करते हुए विशेष पुरस्कार प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. छवि ने सभी का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा। निर्णायक की भूमिका में डॉ. छवि और ऋचा मौजूद रही। कार्यक्रम में डॉ. पूजा, डॉ. बबली, अर्शी खान, डॉ. जयविंदर, नारायण यादव, डॉ. कुणाल, डॉ. अनुप्रिता आदि मौजूद रहे।

--
विद्यार्थियों को दी हरित अर्थव्यवस्था की जानकारी
शामली। वीवी पीजी कॉलेज शामली में सांस्कृतिक समिति के तहत चल रहे युवा प्रतिभा सप्ताह में एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर संगीता सिंघल ने विद्यार्थियों को हरित अर्थव्यवस्था पर व्याख्यान दिया। डॉ. संगीता सिंघल ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. नीना छोकरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. छवि, कामेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed