फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Disha captures the championship

Shamli News: खेलकूद प्रतियोगिता में चैंपियनशिप पर दिशा का कब्जा

Sat, 03 Dec 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Disha captures the championship
शामली राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक् - फोटो : SHAMLI
चैंपियनशिप पर दिशा का कब्जा
विज्ञापन

शामली। नगर के राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन किया गया। प्रतियोगिता की चैंपियनशिप पर दिशा ने कब्जा किया। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह व नए छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। समारोह में छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार राठी द्वारा छात्राओं को खेलकूद के महत्व को समझाने के साथ ही छात्राओं को परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता की चैंपियनशिप पर दिशा ने कब्जा किया। इसके अलावा एकल नृत्य में ऐश्वर्या प्रथम, अनवेश द्वितीय, मुस्कान तृतीय तथा ग्रुप डांस में मुद्रिका ग्रुप प्रथम, हरशिखा द्वितीय, आंचल ग्रुप तृतीय, एकल गायन में ज्योति प्रथम, सलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विपुल सूर्यवंशी, रश्मि, सचिन सैनी, विनीत चौहान, सचिन विकल, मोनिका चौहान, मोनिका, स्वाति, तेजपाल सिंह, राजेंद्र, जितेंद्र कुमार, वाणी, महेश, सुशील कुमार, रीता आदि मौजूद रहे।

शामली   राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में  आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर  दौड लगाती छात्राएं

शामली राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर दौड लगाती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली   राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में  आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर    छात्रा को सम्मानि?

शामली राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर छात्रा को सम्मानि?- फोटो : SHAMLI

शामली   राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में  आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर  भाग लेती छात्राएं

शामली राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर भाग लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed