फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Digging work of big drain started from Ramda bypass

Shamli News: रामडा बाइपास से बडे नाले की खुदाई का कार्य शुरू कराया

Mon, 19 Dec 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Digging work of big drain started from Ramda bypass
शामली, कैराना। नगर पालिका द्वारा रामड़ा बाईपास से पानीपत बाईपास तक बनाए जाने वाले पक्के नाले के लिए पालिका कर्मचारियों द्वारा रामड़ा बाईपास से जेसीबी द्वारा नाले की खुदाई का कार्य शुरू करा दिया गया। पांच दिन पहले कुछ किसानों के विरोध के चलते कार्य बीच में रोका गया था।
विज्ञापन

नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद पालिका द्वारा शामली बाईपास से पानीपत बाईपास तक सड़क के बराबर में बडे नाले के निर्माण के लिए डीपीआर शासन को भेजी गई थी। शासन से अभी तक बजट जारी नहीं किया गया। लेकिन नगर पालिका द्वारा सोमवार को रामड़ा बाईपास से पानीपत बाईपास की और सड़क किनारे बड़े नाले के निर्माण के लिए जेसीबी से नाले की खुदाई का कार्य शुरू करा दिया गया। जबकि पांच दिन पहले कुछ किसानों ने खुदाई का विरोध करते हुए आरोप लगाया था कि नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने उनकी जमीन अधिक ले रखी है, जबकि जमीन का मुआवजा कम दिया गया है।
विज्ञापन

मामले में एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को रामड़ा बाईपास से नाले की खुदाई का कार्य शुरू हो गया। नगर पालिका के लिपिक रविंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को भी नाला खुदाई का हल्का विरोध हुआ था, लेकिन कार्य सुचारु चल रहा है। पहले चरण में रामडा बाईपास से पानीपत बाईपास तक दो किलोमीटर लंबा, तीन फुट गहरा और चार फुट चौड़ा पक्का नाला बनाया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में रामड़ा बाईपास से शामली बाईपास तक पक्का नाला बनाया जाएगा। कस्बे से आने वाला गंदा पानी छोटे नालों द्वारा इस नाले में डाला जाएगा, जो बाद में पानीपत बाईपास पर इश्क वाला जोहड़ व वहां से मवी के पास निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed