Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dhir katan from the Barish, Dhasya railway track on the underpass

बािरश से मिट्टी कटान, अंडरपास पर धंसा रेलवे ट्रैक

Thu, 24 Aug 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 24 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dhir katan from the Barish, Dhasya railway track on the underpass
train - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बारिश होने से सिलावर गांव के पास अंडरपास की मिट्टी का कटान होने की वजह से दिल्ली- शामली- सहारनपुर रेलवे ट्रैक धंस गया। सुबह जब तक रेल कर्मियों ने इसकी मरम्मत शुरू कराई, तब तक तीन ट्रेन उसी हालत में रेलवे ट्रैक से गुजर चुकी थीं। सूचना के बाद सहारनपुर से आने वाली दो ट्रेनों    को सिलावर स्टेशन के पास ही   रोक दिया गया था।
विज्ञापन


बीते दो दिन से मूसलाधार    बारिश हो रही है। बुधवार सुबह   गांव सिलावर के निकट रेलवे गेट 99 के पास रेलवे ट्रैक धंस गया और गांव के दूसरा अंडरपास के ऊपर व साइड की मिट्टी का   कटान होने से खतरा बढ़ गया।   लोगों ने इसकी सूचना रेल कर्मियों को दी। सेक्शन इंजीनियर ने टीम के साथ मौके जाकर मरम्मत का     कार्य शुरू कराया। जहां पर रेल लाइन धंसी, वहां पर बोरियों में मिट्टी भरकर डाली गई। साथ      ही रेलवे लाइन के किनारे भी   मजबूत किए गए। 
विज्ञापन


सेक्शन इंजीनियर मनोज यादव ने बताया कि रेलवे गेट के 99 के पास रेलवे ट्रैक पर रोडी- मिट्टी धंस गई थी। जिसकी मरम्मत करा दी गई है।  जनता एक्सप्रेस और सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेनों को कुछ समय के लिए सिलावर स्टेशन पर रोका गया था। मरम्मत पूरी होने के बाद दोनों ट्रेनों को रवाना करके रेल यातायात सुचारु करा दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


धंसे ट्रैक से ही गुजर गईं तीन ट्रेन
सहारनपुर से दिल्ली की तरफ सुबह 4:50, 5:45 और 6:30 बजे तीन ट्रेनें शामली की तरफ आती हैं। जब तक सिलावर गांव में रेलवे   ट्रैक धंसने की जानकारी लोगों ने   रेल कर्मियों को दी, तब तक उक्त तीनों ट्रेनें इसी ट्रैक से निकल     चुकी थीं। इसको लेकर सिलावर गांव के लोगों ने प्रदर्शन भी किया। 

अप्रोच रोड न होने से हुआ मिट्टी का कटान 
उत्तर रेलवे के सीनियर अधिशासी अभियंता आरके सिंघल के मुताबिक दिल्ली- शामली- सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर रेलवे गेट 99 के पास    अंडरपास की अप्रोच रोड नहीं   बनने के कारण मिट्टी का कटान हुआ।  गांव सिलावर के अंडरपास के साथ ही रेलवे के अन्य अंडरपास में पानी निकासी की कोई व्यवस्था   नहीं है।


बुधवार सुबह जब हादसा हुआ, तब सिलावर गांव के दोनों अंडरपास में पानी भरा था।          इससे आसपास गांव के लोगों का संपर्क भी टूट गया। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास निर्माण के दौरान पानी की निकासी का इंतजाम भी होना चाहिए था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed