फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dewalheri defeated Baledi's team

Shamli News: देवलहेरी ने बलेडी की टीम को हराया

Thu, 27 Mar 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dewalheri defeated Baledi's team
जलालाबाद। गोशाला मैदान पर चल रही रोड प्रीमियर लीग (आरपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता लीग मैच के तीसरे राउंड के दूसरे दिन देवलहेरी और बेलडी सुपर स्टार के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। देवलहेरी की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

देवलहेरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छे प्रदर्शन के साथ 15 ओवर में 7 विकेट नुकसान पर 150 रन का लक्ष्य सुपर स्टार बेलड़ी टीम के सामने रखा। देवलहेरी के खिलाड़ी बॉबी चौधरी ने 22 गेंद में 5 चौके व 2 छक्के की मदद से 46 रन बनाकर बेहतरीन बल्लेबाजी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए बेलड़ी ने अच्छी शुरूआत करते हुए 15 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बनाए।
विज्ञापन

सुपर स्टार बेलडी टीम के सभी खिलाड़ियों ने छोटी- छोटी पारी खेली और 127 रन पर सिमटकर हार का सामना करना पड़ा। देवलहेरी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए टीम को 23 रन से शानदार जीत हासिल कराई। देवलहेरी के खिलाड़ी अभिषेक चौधरी को प्लेयर ऑफ दा मैच चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजनकर्ता में अंकुर चौधरी, मोहित चौधरी मुखिया, सचिन चौधरी, जयदीप चौधरी, अरविंद चौधरी, अंकित चौधरी, मुकुल रोड, जतिन मुखिया, ऋतिक चौधरी, लक्षेंद्र चौधरी, रोहित रोड, रजनीश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed