फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Devotion of Shiva devotees surges on the path of faith.

Shamli News: भक्तिपथ पर उमड़ी शिवभक्तों की आस्था

Fri, 31 Jul 2026 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 31 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Devotion of Shiva devotees surges on the path of faith.
शामली से होकर जाते शिवभक्त। संवाद
शामली। सावन मास शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले से होकर गुजर रहे शिवभक्त अपनी-अपनी आस्था और संकल्प के साथ भगवान शिव का जल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कोई गोसेवा और गोशाला निर्माण का संदेश देने के लिए कांवड़ ला रहा है, तो कोई मन्नत पूरी होने पर लगातार दूसरे वर्ष पैदल कांवड़ यात्रा कर रहा है।
विज्ञापन

राजस्थान के रतनगढ़ (नोसरिया) के 10 शिवभक्तों का जत्था गोमुख और गंगोत्री से पैदल कांवड़ लेकर शामली पहुंचा। जत्थे में धर्मेंद्र सारस्वत, मोहनलाल सैन, रामप्रताप सुथार, बीरबल स्वामी, कमल, सुनील सारस्वत, प्रेमसावर सैन, विक्रम सिंह, मोहनलाल राजपुरोहित और अनिल सुथार ने बताया कि वे 15 जुलाई को गोमुख से रवाना हुए थे। उनका संकल्प गोसेवा, गोरक्षा और गोशाला निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। वे 12 अगस्त को राजस्थान के नोसरिया बागीची में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत जिले के ऊंटला निवासी राजू भी हरिद्वार से कांवड़ लेकर शामली पहुंचे।
उनकी कांवड़ पर भगवान शिव के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का चित्र भी लगा है। राजू ने बताया कि उन्होंने नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद वह लगातार दूसरे वर्ष कांवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे हैं।

शामली से होकर जाते शिवभक्त। संवाद

शामली से होकर जाते शिवभक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed