फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Devotees take a dip of faith in Yamuna

श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 20 Nov 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip of faith in Yamuna
कैराना में यमुना नदी पर हवन करती महिलाएं - फोटो : SHAMLI
कैराना/जलालाबाद। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करके मन्नत मांगी। महिला श्रद्धालुओं ने गीत गाकर नृत्य किया। बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह करीब चार बजे से ही कैराना स्थित यमुना पर हरियाणा के पानीपत, जींद जिले और कैैराना और आसपास के श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई। उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करने के साथ ही यमुना नदी में फूल, फल व दीपक प्रवाहित किए। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने यमुना नदी किनारे ब्राह्मणों से हवन कराकर उन्हें दक्षिणा में वस्त्र, मिष्ठान आदि भेंट किए। पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस फोर्स और कई गोताखोर भी यमुना किनारे तैनात रहे।
विज्ञापन

महिलाओं ने यमुना किनारे गीत गाकर किया नृत्य
हरियाणा के जींद से आईं महिलाएं यमुना नदी पर स्नान करने पहुंचीं और स्नान करने के बाद हवन की अग्नि प्रज्वलित करके पूजा अर्चना की। उन्होंने कन्हैया, राधे-राधे कहना सिखा तेरा क्या बिगड़ेगा। मुझे अपनी शरण में ले ले कन्हैया तेरा क्या बिगड़ेगा आदि गीत गाकर जमकर नृत्य किया। सभी महिलाओं ने नृत्य के दौरान अपने परिवार में सुख शांति की कामनाएं की। बबीता गोयल ने बताया कि गंगा मैया ने उनकी कई मन्नतें पूरी की हैं। पूरे मोहल्ले की महिलाओं ने यमुना में स्नान किया। पिछली बार वृंदावन स्नान करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मेले में बच्चों ने की जमकर खरीदारी
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हरियाणा की साइड खेल-खिलौनों व प्रसाद तथा खाने-पीने की वस्तुओं की दुकानें लगी थी। मेले में बच्चों ने खेल खिलौनों की जमकर खरीदारी की। वहीं श्रद्धालुओं ने मेले में दुकानों से चाट पकौड़ी भी खरीद कर उनका आनंद लिया। श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, डीसीएम, टेंपो व कारों से भी स्नान के लिए आ रहे थे।
संगम में पानी न होने से श्रद्धालु हुए निराश
जलालाबाद। गंदेवड़ा पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने के लिए दूरदराज से सैकड़ों श्रद्धालु परिजनों के साथ स्नान करने पहुंचे, लेकिन पानी नहीं होने के कारण निराश हाथ लगी। श्रद्धालु केवल आचमन कर वापस लौट गए। घाट पर लगी दुकानों पर दुकानदार मायूस बैठे रहे।

गंगा यमुना संगम पिछले लगभग एक माह ज्यादा समय से सूखी पड़ी है। संगम पर गंगोह, तीतरों, चांदपुर, थानाभवन, जलालाबाद, ननौता, रामपुर, कुआं खेड़ा, गंदेवड़ा, लुहारी, आदि गांव से भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु निराश लौट गए। पंडित राजेंद्र शर्मा भनेड़ा, पंडित अशोक कुआं खेड़ा, पंडित अनूप शास्त्री गंगोह आदि ने एक प्रार्थना पत्र देकर सिंचाई विभाग से मांग की है कि स्नान पर सिंचाई विभाग ध्यान रखकर पानी जरूर छोड़ा जाए। सिंचाई विभाग के अफसरों ने बताया कि नहरों व रजबहो का सफाई अभियान चल रहा है, जिसके चलते नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया। सिंचाई अफसरों ने बताया कि 25 नवंबर के बाद नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। यूपी की साइड फोरलेन पुल का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। यूपी की साइड बड़ी-बड़ी मशीनें भी लगी थी। जिस कारण अधिकांश श्रद्धालुओं ने हरियाणा की साइड से ही यमुना में स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed