फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Devotees gathered at the Bhandara on the occasion of Shakambhari Devi's birth anniversary

शाकंभरी देवी जन्मोत्सव पर लगे भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 12 Jan 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered at the Bhandara on the occasion of Shakambhari Devi's birth anniversary
शामली शिव चौक पर हनुमान सेवा मंडल द्वारा आयोजित शाकुम्भरी देवी के जन्मोत्सव पर भंडारे में प्रशा? - फोटो : SHAMLI
शामली। श्री जय हनुमान सेवा मंडल की ओर से मां शाकंभरी देवी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य छठा विशाल यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को शिव चौक स्थित उद्यमी जेके जैन के घेर में श्री जय हनुमान सेवा मंडल की ओर से कथा वाचक अरविंद दृष्टा महाराज के सानिध्य में मां शाकंभरी देवी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य छठा विशाल यज्ञ का सुबह 7.30 बजे पंडित सोमपाल शास्त्री ने मुख्य यजमान सुरेशचंद गुप्ता, संतोष देवी को विधि विधान से संपन्न कराया गया। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद विजय कौशिक और रविंद्र कुच्छल भंडारे का दीप प्रज्वलित किया। सतीश जैन कन्याओं को भेंट दिए जाने के बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया। दोपहर बाद तक विशाल भंडारे में श्रद्धालु उमड़ पड़े। कढ़ी चावल और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। मौके पर शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, बीएसएम के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मनोज मित्तल, शशि अरोरा, नरोत्तम गर्ग, राजपाल सरोहा, विपिन गोयल, संस्थापक अध्यक्ष पवन गोयल आदि रहे। उधर, शहर के हनुमान रोड पर मां शाकंभरी देवी जन्मोत्सव पर दुकानदारों ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed