{"_id":"691b8241ef4329060e0001af","slug":"development-news-shamli-news-c-26-1-smrt1047-153733-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चार ग्रामीण सड़कों के लिए 1.45 करोड़ रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चार ग्रामीण सड़कों के लिए 1.45 करोड़ रुपये जारी
विज्ञापन
शामली। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले की चार ग्रामीण सड़कों के लिए कुल एक करोड़ 45 लाख 57 हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली की ओर से जल्द इन सड़कों के टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
सिलावर-जंधेडी मार्ग (1,600 मीटर) के लिए 97 लाख 85 हजार रुपये का एस्टीमेट भेजा गया था, जिसमें 29.36 लाख रुपये अवमुक्त हुए। डांगरोल-कनियान-भनेडा मार्ग (1,620 मीटर) के लिए एक करोड़ चार लाख 82 हजार रुपये का एस्टीमेट था, जिसमें 39.24 लाख रुपये अवमुक्त किए गए।
इसके अलावा, बादशाहपुर-लिसाढ़-किवाना मार्ग (1,650 मीटर) के 1.30.80 लाख रुपये के एस्टीमेट में से 39.24 लाख रुपये अवमुक्त किए गए और मुंडभर-भनेडा मार्ग (1,600 मीटर) के एक करोड़ 25 लाख 78 हजार रुपये के कुल एस्टीमेट में से 29.36 लाख रुपये अवमुक्त हुए।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि चारों ग्रामीण सड़कों के लिए अवमुक्त राशि की प्रक्रिया पूरी हो गई है और जल्द ही टेंडर जारी कर ठेकेदार नियुक्त किए जाएंगे। इसके बाद सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।