फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Despite the implementation of ESMA, the strike and picketing continued

एस्मा लागू होने के बावजूद हड़ताल व धरना जारी

Mon, 03 Jan 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Despite the implementation of ESMA, the strike and picketing continued
कैराना। प्रदेश में एस्मा लागू होने के बावजूद भी 4 दिन से नगर पालिका के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चेयरमैन और सभासदों के साथ वह भी धरने पर बैठे हैं। जिससे कस्बे की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ रही है। शासन ने 20 दिसंबर को एस्मा लागू करते हुए छह माह तक हड़ताल पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

30 दिसंबर को नगर पालिका बोर्ड बैठक से पहले ईओ का कार्यभार संभाल रही एसडीएम न्यायिक मणि अरोड़ा चेयरमैन हाजी अनवर हुसैन की कुर्सी पर बैठ गईं थी। सभासदों ने इस पर हंगामा कर दिया था। ईओ के जाने के बाद उन्हें हटवाने की मांग को लेकर चेयरमैन व सभासद पालिका परिसर में धरने पर बैठ गए थे। उसके अगले दिन कर्मचारी संघ भी चेयरमैन के समर्थन में हड़ताल पर चले गए थे। अनिश्चितकालीन धरने के चौथे दिन रविवार को भी पालिका चेयरमैन, सभासद, पालिका स्टाफ व सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। पिछले 4 दिन से नगर पालिका के सभी विभागों के कार्यालयों पर ताला लटका हुआ है। जिस कारण नगरपालिका का कामकाज ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

ईओ पर लगाया शोषण का आरोप
ईओ पर सफाई कर्मचारियों ने भी शोषण के आरोप लगाए। आरोप है कि तैनाती के बाद से वह सफाई कर्मचारियों का लगातार शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि वह ईओ के खिलाफ हड़ताल करने की तैयारी में थे। इससे पहले ही चेयरमैन और सभासद धरन पर बैठ गए। उन्होंने डीएम से ईओ मणि अरोड़ा को हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने दिया समर्थन
रविवार को किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक अन्य पदाधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान जनपद का सम्मान है। किसान यूनियन इस घटना की निंदा करता हैं और वह धरने को पूर्ण रूप से समर्थन देते हैं। इस दौरान सहारनपुर मंडल अध्यक्ष महबूब अंसारी, मंडल महासचिव जगपाल सिंह, जिला सचिव ऋषिपाल, नगर अध्यक्ष मुरसलीन अंसारी, प्रदेश सचिव मंडल प्रभारी शोएब खान व जिला मंत्री मुजफ्फरनगर शहजाद मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के जिला अध्यक्ष ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के जिला अध्यक्ष अभिषेक जैन ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। ट्वीट में मुख्यमंत्री, डीएम व पीएमओ को टैग किया गया है। जिसमें लिखा गया हैं कि जनपद शामली के कस्बा कैराना में नगर पालिका में चल रहे धरने के कारण बाजारों में गंदगी फैल चुकी है। कोई साफ-सफाई नहीं हो रही हैं। जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ हैं। व्यापारियों व नगरवासियों ने जल्द ही नगर में सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed