{"_id":"65649cd779fafb3e8602e266","slug":"deputy-cm-inaugurated-community-health-center-jasala-online-shamli-news-c-26-1-smrt1056-12507-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसाला का डिप्टी सीएम ने ऑनलाइन किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसाला का डिप्टी सीएम ने ऑनलाइन किया लोकार्पण
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला (शामली)। गांव जसाला के नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डिप्टी सीएम ने ऑनलाइन लोकापर्ण कर शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा एमएलसी और डीएम, सीएमओ मौजूद रहे।
गांव जसाला में नगर की तर्ज पर शासन द्वारा स्वीकृत करोड़ों के बजट से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण किया गया है। सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र के लोकापर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया और डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने ऑनलाइन लोकापर्ण कर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। वहां भाजपा एमएलसी विरेंद्र सिंह, डीएम रविंद्र सिंह, सीएमओ डॉ़ संजय अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णगोपाल, चिकित्सा अधीक्षक कांधला डॉ. रामबीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक जसाला डॉ़ सलीम, ब्लॉक प्रमुख विनोद उपस्थित रहे। एमएलसी ने क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार को पूरे उत्तर प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक से सम्मानित होने पर बधाई दी। डीएम ने कहा कि हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं ताकि मरीजों को ठीक से उपचार मिल सके। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव, आयुष चिकित्सक अमरीश, डॉ. मानसी ग्रेवाल, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।