फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dense fog at night, cloudy in the morning.

Shamli News: रात में घना कोहरा, सुबह छाए बादल

Wed, 31 Dec 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 31 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dense fog at night, cloudy in the morning.
शामली में रेलवे स्टेशन पर सर्दी में छोटे बच्चे को लेकर ट्रेन की इन्तजार करती महिला । संवाद - फोटो : बाघ की दहशत में कार्य कर रहे श्रमिक।
शामली। जिले में सोमवार रात को छाया घना कोहरा मंगलवार दोपहर तक रहा। दोपहर 12 बजे धूप निकली, लेकिन शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन

सोमवार रात को घने कोहरे में सड़कों पर वाहनों का चलना मुश्किल रहा। मंगलवार सुबह को कोहरा कम हुआ लेकिन बादल छाये रहे। दोपहर में 12 बजे धूप निकली, लेकिन धूप हल्की होने और 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बनी रही। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होकर छह डिग्री सेल्सियस बना रहा। शाम पांच बजे के बाद फिर से कोहरा छाने से ठंड बढ़नी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed