फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration on non-issuance of caste certificate of Kori society

Shamli News: कोरी समाज के जाति प्रमाणपत्र जारी न होने पर किया प्रदर्शन

Thu, 08 Jun 2023 05:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on non-issuance of caste certificate of Kori society
-राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा, सामधान कराने की मांग की
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊन। पिछले कई माह से शामली की तीनों तहसीलों में कोरी समाज के जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। इससे परेशान लोगों ने कांग्रेस पार्टी के बैनर तले तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर समाधान की मांग की।

शामली की तीनों तहसील क्षेत्र में कोरी जाति निवास करती है। कोरी समाज का आरोप है कि पिछले कई माह से प्रशासन द्वारा कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र बनाने पर रोक लगाई हुई है। इसकी वजह से कोरी जाति के लोगों को काफी समस्या से जूझना पड़ रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि कोरी जाति के जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं होने से स्कूल में छात्रों के दाखिले नहीं हो पा रहे हैं। छात्रवृति आने में भी परेशानी हो रही है। इससे कोरी समाज के बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। कांग्रेस के युवा नेता अश्वनी शर्मा ने बताया कि काफी लंबे समय से कोरी समाज को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार की राजनीति के कारण कोरी जाति के जाति प्रमाणपत्र जारी करने बंद कराए गए हैं। फ्री का राशन वितरण कराके वोट लेने का काम भाजपा कर रही है। फ्री राशन बांटने की जगह रोजगार बांटने का काम सरकार को करना चाहिए। जिला सचिव सुबोध कोरी ने बताया कि ज्ञापन देकर शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की गई है। उन्होंने समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की रणनीति तैयार करने की चेतावनी दी। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार सचिन वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष निशांत तोमर, जिला सचिव सुबोध कोरी, वीशु, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम अत्री, सचिन, अंशुल शर्मा, मोहित शर्मा, विनोद कोरी, पुनीत शर्मा, पूर्ण कोरी, मोहकम कोरी, श्री चंद कोरी, अनिल कोरी, मुकेश कोरी, रोहित कोरी, मान सिंह, कार्तिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed