{"_id":"614f6eb88ebc3efaca453945","slug":"demonstration-of-bku-workers-outside-the-bank-shamli-news-mrt557901665","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर भाकियू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के बाहर भाकियू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैंक के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता चौधरी कुलदीप पंवार के आह्वान पर मंडल उपाध्यक्ष अब्बास के नेतृत्व में गांव भूरा स्थित सर्व प्रथमा बैंक पर कार्यकर्ता पहुंचे। जहां पर बैंक पर ताला लटका मिला। जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैंक के बाहरे धरना प्रदर्शन किया। मंडल उपाध्यक्ष अब्बास ने बताया कि बैंक पर किसानों के साथ हो रही समस्याओं के संबंध में विरोध प्रदर्शन किया गया है। बैंक के अंदर खाता होल्ड हटवाने के नाम पर किसानों से अवैध उगाही हो रही हैं। जिस कारण किसान सम्मान निधि का पैसा किसानों को नहीं मिल रहा हैं।
उन्होंने बाद में बैंक मैनेजर को फोन कर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। किसानों की समस्या का समाधान में होने पर 27 सितंबर के बाद बैंक पर ताला लगाकर बैंक मैनेजर को धूप में बैठाने की चेतावनी दी गई। इस दौरान गांव गोगवान ग्राम अध्यक्ष आमिर अली, जिला सचिव असजद चौधरी, जहांगीर चौहान, चौधरी फुरकान अली, चौधरी राकिब मौजूद रहे।