{"_id":"61ba3e27c92061447201bf90","slug":"demonstration-of-bank-workers-two-day-strike-from-today-shamli-news-mrt56923332","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मियों का प्रदर्शन, दो दिवसीय हड़ताल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंककर्मियों का प्रदर्शन, दो दिवसीय हड़ताल आज से
विज्ञापन
शामली में प्रदर्शन करते बैंक कर्मी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंककर्मियों का प्रदर्शन, दो दिवसीय हड़ताल आज से
शामली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले के बैंक कर्मियों ने शहर के इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने प्रदर्शन करते हुए बैंकों निजीकरण का विरोध किया। बैंक कर्मियों ने बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लिए जाने की मांग की है। बृहस्पतिवार से बैंककर्मी दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे।
बुधवार को यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के जिला संयोजक विपिन पूनिया के नेतृत्व में जिले के बैंक कर्मियों ने शाम पांच बजे शहर के धीमानपुरा में इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। बैंकिंग लॉ अमेडमेंट बिल 2021 को वापस किए जाने की मांग की। विपिन पूनिया ने बताया कि दो दिवसीय हड़ताल बृहस्पतिवार से शुरू होगी। इस मौके पर शैलेंद्र कुुमार, कृष्णपाल, मनोहर, अंकित कुमार, रविकांत, निशांत, तुषार, शशांक, मनोज, रजनीश, रमेशचंद, सुनील कुमार, संजय जैन, प्रमोद मुक्ता, विनेश कुमार गुप्ता, अंशु सिंह, गुलबहार, राहुल देशवाल, विजय, बिजेंद्र, शैलेंद्र, वीरेंद्र वर्मा, प्रदीप, संदीप, विभाकर पांडे, सुभाष आदि मौजूद रहे।
- एटीएम और प्राइवेट बैंकों के भरोसे रहेंगे आम नागरिक
शामली। निजीकरण का बिल वापस लिए जाने के विरोध में देशभर के राष्ट्रीयकृत बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल बृहस्पतिवार से शुरू होगी। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मी निजीकरण का बिल वापसी की मांग करेंगे। बैंकों की हड़ताल के चलते दो दिन में 1200 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होगा। आम नागरिकों को लेेनदेन निजी बैंकों के एटीएम के भरोसे रहना होगा।
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के जिला संयोजक विपिन पूनिया ने बताया कि जिले के 108 बैंक शाखाओं में 550 बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। जिला अग्रणी प्रबंधक उमाशंकर गर्ग ने बताया कि जिले भर में 109 एटीएम 149 बैंक प्रतिनिधि हैं। बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल के मद्देनजर सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को एटीएम में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। जिससे आम नागरिकों को परेशानी नहीं हो सके।
- प्राइवेट बैंक रहेंगे हड़ताल से बाहर
शामली। जिले के आईसीआई, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक समेत प्राईवेट बैंक बृहस्पतिवार और शुक्रवार को होने वाली दो दिवसीय बैंकों की हड़ताल से मुक्त रहेंगे।