फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration done in collectorate to keep transformer

Shamli News: ट्रांसफार्मर रखवाने के लिए कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Wed, 21 Jun 2023 05:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
Demonstration done in collectorate to keep transformer
-अटल विहार कालोनी के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंप की लाइन बिछाने की मांग
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर के अटल विहार कालोनी के लोगों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर काॅलोनी में विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की।

बुधवार को कलक्ट्रेट पर पहुंचे लोगों ने बताया कि छह वर्षों से अटल विहार काॅलोनी में करीब 150 परिवार रहते हैं, लेकिन अभी तक भी कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है। वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इसके चलते काॅलोनी के लोगों को गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनके यहां लाइन तो खींच दी गई है, लेकिन आज तक भी ट्रांसफार्मर तक नहीं रखा गया है। बिजली विभाग के अधिकारी भी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने डीएम को सौंपे ज्ञापन में ट्रांसफार्मर रखवाकर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की मांग की। इस मौके पर प्रदीप कुमार, अनिल, ओमपाल, नफे सिंह कश्यप, धर्मपाल, सुरेंद्र सिंह, राम, जितेंद्र, नीतू, संजय, गीता, छोटा, अर्जुन, सुनील, राहुल गर्ग, रीतू, कैलाश, धीरज कुमार, मोनिका, शिव कुमार, धनश्याम कश्यप, विनय कुमार, शिव कुमार, कैलाश कुमार, अनिल, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed