{"_id":"635d6bc0b9d44749ba025eae","slug":"demolition-of-other-constructions-including-the-gate-of-the-religious-place-shamli-news-mrt61138850","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल के गेट समेत अन्य निर्माण कराए ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल के गेट समेत अन्य निर्माण कराए ध्वस्त
विज्ञापन
झिंझाना मेरठ करनाल हाईवे अहमदगढ़ गांव में मंदिर के गेट को तोड़ती मशीन।
- फोटो : SHAMLI
शामली, झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आए अहमदगढ़ गांव के एक धार्मिक स्थल के गेट और कुछ दुकानों के बरामदे को कैराना की राजस्व टीम ने तुड़वा दिया। दुकान स्वामियों ने मुआवजा न मिलने पर राजस्व टीम का विरोध किया।
अहमदगढ़ गांव में शनिवार दोपहर बाद मेरठ-करनाल हाईवे चौड़ीकरण की जद में आने वाले अतिक्रमण को जेसीबी से गिराने के लिए राजस्व विभाग की टीम पहुंची। नायब तहसीलदार गौरव सांगवान , लेखपाल नफीस, भगत सिंह नरेश और अमित शर्मा आदि की टीम ने अहमदगढ़ गांव के मंदिर के गेट को जेसीबी से गिरा दिया।
इसके बाद यह टीम जितेंद्र चौहान पुत्र लक्ष्मीचंद चौहान के मकान पर पहुंची। यहां पर जितेंद्र चौहान के परिवार वालों ने राजस्व टीम की कार्रवाई का विरोध करते हुए बताया कि 2013 में उत्तर प्रदेश सरकार अपनी हाईवे की जमीन को पूरा करने की बात कह चुकी है। जिसका प्रमाण हमारे पास है। अब यदि मकान तोड़ा जा रहा है, तो सरकार पहले इसका मुआवजा दे जब मकान तोड़ने देंगे। ग्रामीण ने नायब तहसीलदार पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया।