{"_id":"644034bddf41f5d3ce05ef74","slug":"demand-to-solve-the-problems-of-economic-corridor-shamli-news-c-26-1-smrt1047-1991-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: इकोनाॅमिक काॅरिडोर की समस्याओं के निस्तारण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: इकोनाॅमिक काॅरिडोर की समस्याओं के निस्तारण की मांग
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-देहरादून इकोनाॅमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे किसान संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल बागपत एनएचएआई के परियोजना निदेशक एके जैन से मिला। किसानों ने समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
बुधवार को संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह मलिक, सचिव विदेश मलिक के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने बागपत एनएचएआई के परियोजना निदेशक अनुज कुमार जैन को ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने दोबारा पैमाइश के बाद बढ़े हुए रकबे का 3ए का अवार्ड घोषित किए जाने, किसानों की सुविधा के लिए सर्विस रोड देने और अंडरपास और छूटी नाली बनवाने, बाउंड्री वाॅल किसानों के लिए रास्ता छोड़कर बनाने और भाजू इंटरचेंज की स्वीकृति की मांग की। बागपत के परियोजना निदेशक अनुज कुमार जैन ने किसानों को समस्याओं का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इंटरचेंज की अधिसूचना जारी करने का मामला लंबित है।
प्रतिनिधिमंडल में किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह, सचिव विदेश मलिक, योगेंद्र प्रधान, विजेंद्र सिंह आदि किसान शामिल रहे।