फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to run special train till Katra for mother's darshan

Shamli News: माता के दर्शन के लिए कटरा तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

Sat, 27 May 2023 05:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Demand to run special train till Katra for mother's darshan
-सांसद प्रदीप चौधरी ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को दिया ज्ञापन
विज्ञापन



-संवाद न्यूज एजेंसी
-फोटो समाचार
शामली। कैराना क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी ने शामली से सहारनपुर होकर माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए कटरा तक स्पेशल ट्रेन के संचालन की मांग रेल मंत्री से की है। इसके अलावा कोरोना काल में बंद हुई पैसेंजर ट्रेन 051908 का संचालन सहारनपुर से शामली तक, ट्रेन संख्या 14305 व 14306 का स्टोपेज खंद्रवली में दिए जाने, 04019 और 04020 का संचालन दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर तक करने की मांग की।

गत 25 मई को वंदेमातरम ट्रेन के साथ आए केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव को सहारनपुर में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग से माता वैष्णो देवी के लिए कोई भी स्पेशल ट्रेन का संचालन नहीं हो रहा है। वेस्ट यूपी के बागपत, शामली जिले के श्रद्धालुओं को सहारनपुर और पानीपत के रास्ते से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना पड़ता है। काफी लंबे समय से दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर से माता वैष्णो देवी के लिए कटरा तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की जा रही है। दिल्ली से शामली और सहारनपुर होकर कटरा तक नई स्पेशल ट्रेेन का संचालन कराने, कोरोना काल में बंद पैसेंजर ट्रेन 051908 का संचालन सहारनपुर से शामली तक किए जाने, ट्रेन संख्या 14305 व 14306 का स्टोपेज खंद्रावली में दिए जाने, 04019 और 04020 का संचालन दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर तक संचालन किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed