फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to rename villages and towns with Islamic names

Shamli News: इस्लामिक नाम वाले गांवों और कस्बों के नाम बदलने की मांग

Tue, 09 Jun 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 09 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Demand to rename villages and towns with Islamic names
गढ़ीपुख्ता। सनातन हिन्दू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने तहसील ऊन क्षेत्र के इस्लामिक नाम वाले गांवों, कस्बों और प्रतिष्ठानों के नाम बदलकर वैदिक सनातन संस्कृति के अनुरूप रखने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रण कुमार तोमर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि आजादी और देश विभाजन के लगभग 80 वर्ष बाद भी क्षेत्र में कई गांवों और कस्बों के नाम इस्लामिक पहचान से जुड़े हुए हैं। ऐसे नामों को बदलकर भारतीय वैदिक और सनातन परंपरा के अनुरूप नए नाम रखे जाने चाहिए। ज्ञापन में पठानपुरा का नाम ब्रह्मपुरी, हसनपुर का नाम जनकपुरा, झिंझाना का नाम महर्षि कश्यपगढ़ तथा गढ़ीपुख्ता का नाम हनुमान नगर रखने का सुझाव दिया गया। संगठन का कहना है कि अन्य गांवों और कस्बों के लिए भी प्रस्तावित नामों की सूची ज्ञापन के साथ संलग्न की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में रण कुमार तोमर, मदन शर्मा, हर्षवर्धन, राजीव शर्मा, नीलम कुमार, अंकुर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed