फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to change sugarcane procurement center of three sugar mills and full payment

Shamli News: शामली-मुजफफरनगर की तीन चीनी मिलो का गन्ना खरीद केंद्र बदलने और संपूर्ण भुगतान की मांग

Wed, 27 Sep 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 27 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Demand to change sugarcane procurement center of three sugar mills and full payment
लखनऊ में गन्ना आयुक्त को ज्ञापन देते रालोद नेता
शामली। लखनऊ में गन्ना आयुक्त से रालोद नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर शामली और मुजफ्फरनगर जिले की चीनी मिलों का बकाया संपूर्ण गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग की। इस मौके पर किसानों कि मांग के अनुरूप इन मिल क्षेत्रों के गन्ना क्रय केंद्र स्थानांतरित किए जाने और जिन गांवों में दो मिलों के क्रय केंद्र स्थापित हैं, वहां पर गन्ना किसान का बांड उसकी इच्छा अनुसार परिवर्तित किया जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रदेश के पूर्व गन्ना राज्य मंत्री योगराज सिंह, थानाभवन के पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस के संयुक्त नेतृत्व में विकास शौरम, सोहनलाल इटावा, अनंग पाल इटावा, बबूल प्रधान सराय,उधम सिंह, ,राजीव, विनीत, मनोज भैसवाल, रविंद्र सिंह काकरान आदि किसानों का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में प्रदेश के गन्ना आयुक्त प्रभुनारायण सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने गन्ना आयुक्त को अवगत कराया कि मुजफ्फरनगर जिले के भैसाना, शामली जिले की दोआब शुगर मिल शामली और बजाज शुगर मिल थानाभवन के किसानों का वर्ष 2022- 23 के पेराई सत्र का संपूर्ण सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया है। जिससे किसान भुखमरी कि कगार पर हैं। किसान लगातार गन्ना भुगतान के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि बकाएदार चीनी मिलों को किसान गन्ना नही देना चाहता है।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल ने मुजफ्फरनगर कि भैसाना, शामली जिले की दोआब चीनी मिल, बजाज थानाभवन चीनी मिल का गन्ना का बकाया भुगतान तत्काल किए जाने, किसानों की मांग के अनुरूप इन चीनी क्षेत्रों के गन्ना क्रय केंद्र स्थानांतरित किए जाने एवं जिन गांवों में दो मिलों के क्रय केंद्र स्थापित हैं, वहां पर गन्ना किसान का बॉण्ड उसकी इच्छा अनुसार परिवर्तित किए जाने की माग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली चीनी मिल की तालाबंदी करने का निर्णय बदला
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गन्ना सहकारी समिति कार्यालय में 36वें दिन किसानों के बेमियादी धरना में नायब तहसीलदार धरना स्थल पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने किसानों को डीएम से वार्ता करने की जानकारी दी। गन्ना समिति में धरने में बैठे किसानों ने बताया कि बुधवार को किसानों की डीएम रविंद्र सिंह से मुलाकात होगी। उनका कहना है कि धरनारत किसानों ने चीनी मिल में तालाबंदी का निर्णय टाल दिया है। हालांकि बुधवार शाम को ही जिले के बैंकर्स और जिले के चीनी मिलों की सयुंक्त बैठक होगी। नायब तहसीलदार ने किसानों की वार्ता का समय बुधवार 12 में निर्धारित होना बताया है। बेमियादी धरने में संजीव सिभालका, संजीव सिलावर, बहादुर लिलौन, देवा खंदरावली, नेपाल, मनोज झाल, शोराम भैसवाल,पंकज और अजित बनत आदि किसान मौजूद रहे।

शामली मिल को समय से मिल चलाए जाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। जिले के लपराना, टपराना, फतेहपुर, सिभांलका, गुर्जरपुर, भैसवाल, हसनपुर समेत कई गांवों के किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपनी चार सूत्रीय मांगो का ज्ञापन नायब तहसीलदार रविंद्र सिंह को सौंपा। जिसमें शामली चीनी मिल समय से चलवाए जाने और चीनी मिल की मरम्मत अच्छी तरीके से किए जाने और किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने की मांग की।

मंगलवार को जिले के लपराना, टपराना, फतेहपुर, सिभांलका, गुर्जरपुर, भैसवाल, हसनपुर समेत कई गांवों के किसान कलक्ट्रेट कार्यालय में पहुुंचे। कलक्ट्रेट में पहुंचे किसानों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर वर्ष 2023-24 के लिए शामली चीनी मिल की मरम्मत कराने और और शामली मिल को समय से चलाए जाने की मांग की। हसनपुर निवासी ब्रहमपाल, धीरजपाल सिह, विनीत मलिक, फतेहपुर निवासी चैनपाल सिंह, नयागांव निवासी सुरेशपाल सिंह,लपराना निवासी रामवीर, टपराना निवासी दिलशाद, फरमान अली, सिंभालका निवासी सुमित चौधरी,भैसवाल निवासी सहेंद्र सिंह, गुर्जरपुर निवासी सतपाल, सूर्य सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed