फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for stoppage of Janata Express at Thana Bhawan

Shamli News: थानाभवन में जनता एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

Fri, 25 Jul 2025 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of Janata Express at Thana Bhawan
शामली। बागपत से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और शामली के पूर्व विधायक राव वारिस ने दिल्ली में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा से मुलाकात कर जनता एक्सप्रेस ट्रेन (14545/14546) के थानाभवन टाउन रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि दिल्ली से सहारनपुर के बीच चलने वाली 14545 संख्या की जनता एक्सप्रेस रोजाना शाम 5 बजे दिल्ली से रवाना होती है, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 14546 प्रतिदिन सुबह 6 बजे सहारनपुर से दिल्ली के लिए चलती है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में बड़ी संख्या में यात्री विशेषकर श्रद्धालु दिल्ली, पानीपत, सहारनपुर और अन्य स्थानों के लिए यात्रा करते हैं, लेकिन थानाभवन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में इन ट्रेनों का कोई स्टॉप नहीं है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि थानाभवन टाउन रेलवे स्टेशन पर इन दोनों ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए ताकि छोटे शहरों और कस्बों के लोगों को भी लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिल सके। रेल प्रशासन ने मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed