{"_id":"6578087dffdad055360163f6","slug":"demand-for-service-lane-villagers-stopped-work-of-balwa-overpass-bridge-shamli-news-c-26-1-smrt1047-13198-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सर्विस लेन की मांग, ग्रामीणो ने बलवा उपरिगामी पुल का काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सर्विस लेन की मांग, ग्रामीणो ने बलवा उपरिगामी पुल का काम रुकवाया
Tue, 12 Dec 2023 12:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:45 PM IST
विज्ञापन
शामली के गांव बलवा में धरने पर बैठे किसान
शामली। बलवा बाईपास के उपरिगामी पुल के दोनों ओर सर्विस लेन की मांग को लेकर बलवा और आसपास के ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया। ग्रामीण मांग पूरा कराने को लेकर बेमियादी धरने पर बैठ गए। किसान नेताओं ने बेमियादी धरने में पहुंचकर समर्थन दिया।
सोमवार को बलवा के ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान वैशर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शामली बाईपास के उपरिगामी पुल के पास पहुंचकर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने काम भी रुकवा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि उपरिगामी पुल के दोनों ओर सर्विस लाइन के निर्माण की मांग पूरी न होने तक हाईवे के उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड का कार्य बाधित रहेगा। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक ने मौके पर पहुंचकर किसानों की मांग का समर्थन किया। धरने में जयपाल सिंह मलिक कुडाना, इकराम, असगर, दिशांत, सलीम, राज बहादुर, विदेश मलिक, संजीव शास्त्री, रेहान अहमद, सारिक, मुबारक, प्रभात मलिक, श्याेराम प्रधान आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।