फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for payment of outstanding cane price along with interest

शामली गन्ना समिति कार्यालय में किसानों का बेमियादी धरना शुरु --- बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज समेत मांगा

Tue, 10 Dec 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Demand for payment of outstanding cane price along with interest
शामली गन्ना समिति कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते किसान - फोटो : SHAMLI
शामली। ब्याज समेत बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान छह सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना शामली गन्ना समिति कार्यालय परिसर में शुरू हो गया। किसानों ने 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भुगतान दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दस बजे शामली गन्नासहकारी समिति कार्यालय में ब्याज समेत बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान छह सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना शुरू हो गया। पप्पू बधेव की अध्यक्षता में धरने में पिछले साल का बकाया गन्ना भुुगतान ब्याज समेत दिलाए जाने, शामली चीनी मिल को निर्धारित 75 हजार क्विंटल पेराई क्षमता के अनुसार चलाए जाने, जूना कटौती बंद करने, गन्ना समिति में खाद तोलकर दिए जाने, गन्ना खरीद केंद्रों मे गन्ना ढुलाई बंद करने की मांग की है। चेतावनी दी कि जबतक किसानों की सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तबतक बेमियादी धरना जारी रहेगा। हाजी शाहदीन, यशपाल एडवोकेट, संजय ठाकुुर, रामेश्वर, उमेश, अमृत देशवाल, योगेंद्र माजरा, वरुण देशवाल, सुरेंद्र, उदयपाल सिंह, राजवीर सिंह विद्रोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed