फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Delicious dishes being served to Shiva devotees

Shamli News: शिवभक्तों को परोसे जा रहे लजीज व्यंजन

Sat, 27 Jul 2024 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 27 Jul 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Delicious dishes being served to Shiva devotees
शामली। शिवरात्रि का पर्व नजदीक आने के साथ ही चारों ओर बोल बम, बम-बम के जयघोष गूंज रहे हैं। जिले के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए शिविरों में शिवभक्तों को खाने के साथ मीठे में घेवर, बालूशाही, रसगुल्ले, दूध रसमलाई तक परोसी जा रही है।
विज्ञापन

गुलजारी वाला मंदिर प्रशासन द्वारा है। यहां पर गर्मी से निजात दिलाने के लिए कूलर लगाए हुए है। शिवभक्तों के खाने में रसगुल्ले, बालूशाही, घेवर, पेठे की मिठाई, देशी घी का हलवा, पूड़ी, कचौड़ी, मटर पनीर आदि परोसे जा रहे हैं। 50 से अधिक कर्मचारी शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं।
विज्ञापन

कैराना रोड पर कुशांक चौहान और उनके सहयोगियों ने शिविर लगाया हुआ है। शिविर में खाने में घेवर, दूध, दही, रायता, रसमलाई, कढ़ी, चावल, आलू, छोले आदि दिए परोसे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर रोड पर शिविर में कोल्ड डि्रंक के अलावा दूध, घेवर, रसगुल्ले, मटर पनीर, आलू, पूरी परोसी जा रही थी। डॉ. रेहान जैदी ने बताया कि शिवभक्तों का शिविर में निशुल्क उपचार भी किया जा रहा है।

खेड़ी बैरागी में लगे शिविर में सुबह शिवभक्तों को नाश्ते में समोसे, ब्रेड, पकौड़े, कोल्ड डि्रक, दूध और दोपहर खाने में दम आलू, रोटी, पेठे की सब्जी आदि परोसी जा रही थी।

हनुमान धाम खाने में रोटी, चावल, दाल, छोले, कढ़ी, पुरी, हलवा, खीर, सब्जी आदि की व्यवस्था है। व्रत वाले कांवड़ियों के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई है। शिविर में हनुमान धाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, राजकुमार मित्तल, रमेश चंद धीमान, पुनीत द्विवेदी, अरविंद जैन, रवि संगल, अमित प्रजापति, भोला, मोंटी, कल्लू हलवाई, राजेंद्र सिंह आदि का सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed