{"_id":"6383b1bed9b9f978c34ed4c7","slug":"delhi-s-consultant-company-started-work-on-border-expansion-shamli-news-mrt6154824145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दिल्ली की कंसलटेंट कंपनी ने शुुरू किया सीमा विस्तार पर कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दिल्ली की कंसलटेंट कंपनी ने शुुरू किया सीमा विस्तार पर कार्य
विज्ञापन
दिल्ली की कंसलटेंट कंपनी ने शुुरू किया सीमा विस्तार पर कार्य
शामली। नगर पालिका परिषद शामली की सीमा विस्तार के लिए दिल्ली की एक कंपनी को अनुबंध किया गया है। दिल्ली की कंपनी ने शामली नगर पालिका परिषद की सीमा विस्तार के लिए एक किमी. की सीमा क्षेत्र का शामिल करने के लिए जीपीएस से नक्शा तैयार करना शुरू कर दिया है। शामली नगर पालिका परिषद की सीमा विस्तार में सिंभालका, मुंडेटकला, खेडीकरमू गांव और नवीन जिला मुख्यालय के सभी कार्यालय और पुलिस लाइन को शामिल करने की कवायद चल रही है। दिल्ली की कंसलटेंट कंपनी दिसंबर के प्रथम सप्ताह में सीमा विस्तार का डिजाइन नक्शा तैयार करके शामली नगर पालिका परिषद को सौंप देगी।
शासन के निर्देश के बाद भी नगर निकायों के सीमा का विस्तार के प्रस्ताव मांगे गए थे। जिले में कांधला और कैराना नगर पालिका के प्रस्ताव पर शासन में चर्चा हुई, लेकिन कांधला नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार में खामियां होने के बाद स्वीकृत नहीं किया गया। कैराना नगर पालिका परिषद की सीमा विस्तार लागू हो गया। लंबे समय से शामली नगर पालिका परिषद की सीमा का विस्तार नहीं हुआ है, जिससे शामली नगर पालिका परिषद की सीमा से बाहर आवासीय आबादी को शामिल नहीं किया गया। वर्ष 2016 के समय शामली नगर पालिका परिषद की सीमा से बाहर की भूमि को शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। वर्ष 2017 के बाद शामली नगर पालिका परिषद की सीमा के क्षेत्र को सीमा में शामिल करने की कोई चर्चा नहीं हुई।
शामली नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन अंजना बंसल के त्यागपत्र दिए जाने के बाद प्रशासक के रूप में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उद्भव त्रिपाठी को कमान मिलते ही शामली नगर पालिका परिषद की सीमा विस्तार की कवायद शुरू हो गई।
विज्ञापन
शामली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अगले एक सप्ताह मेें शामली नगर पालिका परिषद की सीमा विस्तार का एक किमी नक्शा और डिजाइन तैयार हो जाएगा। सीमा विस्तार का नक्शा, डिजाइन तैयार होने के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों के समक्ष विचार-विमर्श करने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। सीमा क्षेत्र में गांवों को शामिल करने और हटाने पर चर्चा कर ली जाएगी। (संवाद)
-
पूर्वी यमुना नहर बाउंड्री लाइन होगी सीमा विस्तार
अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव के मुताबिक शामली नगर पालिका परिषद की सीमा विस्तार में पश्चिमी क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर बाउंड्री लाइन रहेगी, जिसमें करनाल रोड पर पूर्वी यमुना नहर, उत्तर दिशा में नवीन जिला मुख्यालय के सभी कार्यालय, जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, मेडिकल कालेज, विकास भवन, कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय, जिला पंचायत एवं एआरटीओ कार्यालय शामिल रहेंगे। दक्षिण दिशा में काकानगर, वन विभाग, सिंचाई विभाग कार्यालय शामिल रहेंगे। इसके अलावा खेड़ी करमू, पूर्व दिशा में सिभांलका गांव, रेलपार रजबहा नई बस्ती पूर्व दिशा में सिभांलका, रेलपार नई बस्ती, एसटी तिराहा, मुंडेट कला गांव को शामिल किया गया है। भैंसवाल रोड पर गोहरनी के पास शामली बाईपास को शामिल किया गया है।
-
गोहरनी-भैंसवाल की आबादी नहीं होगी शामिल
ईओ के मुताबिक गोहरनी, भैंसवाल की आबादी को सीमा विस्तार में शामिल नहीं किया जाएगा। नवीन मुख्यालय होने के कारण कृषि भूमि क्षेत्र को शामिल किया जाएगा। मुंडेट खुर्द को सीमा विस्तार मेें शामिल न होने पर अलग ग्राम पंचायत का दर्जा मिल सकता है।
-
शामली नगर पालिका परिषद की सीमा क्षेत्र
- मुजफ्फरनगर- सहारनपुर रोड पर कुड़ाना मोड़।
- दिल्ली रोड पर देशभक्त इंटर कालेज के पास।
- मेरठ रोड पर रेलपार रजबहा पटरी।
- भैंसवाल रोड पर शामली मंडी चहारदीवारी तक।
- करनाल रोड पर आरके पीजी कालेज के पास तक।
- पानीपत रोड पर गुलजारी वाला मंदिर के पास तक।
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार शामली की जनसंख्या एक लाख सात हजार।