फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Death of woman and fetus during delivery

डिलीवरी के दौरान महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत

Mon, 09 Dec 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Death of woman and fetus during delivery
शामली में मुजफ्फरनगर मार्ग पर नर्सिंगहोम में महिला की मौत के बाद पर परिजनों की लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
डिलीवरी के दौरान महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत
विज्ञापन

शामली। शहर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती गर्भवती महिला की प्रसव से पहले ही मौत हो गई। इस दौरान गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत उपचार कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।

कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्दीगंज निवासी विक्रम की पत्नी गुड़िया (31) को सोमवार दोपहर में प्रसव पीड़ा होने पर शहर के निकट निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने प्रसव पीड़ा को बढ़ाने की दवा दी थी। परिजनों का आरोप है कि शाम को करीब पांच बजे स्टाफ नर्स ने बताया कि महिला की तबियत बिगड़ गई है। इसे मेरठ ले जाओ। उन्होंने जाकर देखा तो महिला मृत अवस्था में मिली, जिसके चलते गर्भस्थ शिशु की पेट में ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला को डिलीवरी के लिए लेबर रूम में ले जाया गया था, जहां गलत उपचार से उसकी मौत हुई है। महिला का पूरा शरीर नीला हुआ है, जबकि डॉक्टर ने उन्हें दौरा पड़ने से मौत होना बताया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस मामले में कुछ लोग समझौता कराने की कोशिश में लगे है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed