फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Deadline nears, Shahdara-Shamli rail line DPR still incomplete

Shamli News: समय सीमा सिर पर, शाहदरा-शामली रेल लाइन की डीपीआर अब भी अधूरी

Sat, 19 Sep 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Deadline nears, Shahdara-Shamli rail line DPR still incomplete
शामली। शाहदरा-शामली-टपरी 87.45 किलोमीटर रेलमार्ग के दोहरीकरण के लिए अंतिम सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की समय सीमा 30 सितंबर 2026 को पूरी हो रही है, लेकिन डीपीआर तैयार करने का काम अभी अधूरा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार डीपीआर तैयार होने के बाद परियोजना की अनुमानित लागत की जानकारी स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में कैराना के तत्कालीन भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मुलाकात कर शाहदरा से शामली और टपरी तक रेलमार्ग के दोहरीकरण व विद्युतीकरण की मांग उठाई थी। वर्ष 2016 में दोहरीकरण और विद्युतीकरण के लिए 1500 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था। करीब 750 करोड़ रुपये की लागत से शाहदरा से शामली तक विद्युतीकरण का कार्य वर्ष 2022 में पूरा हो चुका है, जबकि दोहरीकरण का कार्य बजट के अभाव में आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन

पिछले वर्ष अक्तूबर में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बड़ौत आगमन पर शाहदरा से शामली और टपरी तक अगले तीन साल में दोहरीकरण कराने की घोषणा की गई थी। इसके बाद पहले चरण में शाहदरा से शामली और दूसरे चरण में आगे के रेलमार्ग के दोहरीकरण की तैयारियां शुरू की गईं। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के इंजीनियरों को ड्रोन सर्वे और अंतिम सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल के दौरान शाहदरा से शामली तक 87.45 किलोमीटर रेलमार्ग का ड्रोन सर्वे और अंतिम सर्वे पूरा किया जा चुका है। अब दोहरीकरण की डीपीआर तैयार करने का कार्य चल रहा है।

उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के पीआरओ हिमांशु शेखर ने बताया कि शाहदरा-शामली 87.45 किलोमीटर रेलमार्ग के दोहरीकरण का कार्य 29 अक्तूबर 2025 को रेलवे बोर्ड दिल्ली से स्वीकृत हुआ था। 20 फरवरी 2026 को निर्माण एजेंसी को कार्य करने की स्वीकृति दी गई। रेलवे बोर्ड ने 30 सितंबर 2026 तक शाहदरा से शामली तक डीपीआर का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
निर्माण एजेंसी की ओर से डीपीआर तैयार की जा रही है, जो अभी अधूरी है। डीपीआर पूरी होने के बाद परियोजना की लागत समेत अन्य जानकारी स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed