फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead vet's body found in pond

लापता पशु चिकित्सक का शव तालाब में मिला

Fri, 10 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dead vet's body found in pond
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक में पांच दिन से लापता प्राइवेट पशु चिकित्सक का शव घर के पास तालाब में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस इसे हादसा मान रही है।
विज्ञापन

गांव लांक निवासी 52 वर्षीय डॉ. ऋषिपाल प्राइवेट पशु चिकित्सक थे। पांच जुलाई की रात करीब नौ बजे वे घर से खाना खाकर घेर में जाने के लिए निकले थे, लेकिन रात में घेर में नहीं पहुंचे। परिजन तीन दिन तक लापता डाक्टर की रिश्तेदारी व अन्य परिचितों के यहां तलाश करते रहे, लेकिन उसका जब कहीं पता नहीं चला तो आठ जुलाई को उनके पुत्र विजय की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के तालाब में एक व्यक्ति का शव देखा। सूचना पर सीओ सिटी जितेंद्र कुमार कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

परिजनों ने शव की पहचान लापता डॉक्टर ऋषिपाल के रूप में की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हादसा मानकर जांच कर रही है। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि चिकित्सक पांच जुुुलाई की रात से लापता था। आठ जुलाई को परिजनों की तरफ से लापता होने की सूचना देने पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। शव कई दिन पहला होने के कारण ऊपर आ गया था। शरीर पर कोई गंभीर चोट आदि का निशान नहीं मिला है। चेहरे को पानी में किसी जीव द्वारा नोंचा गया था। सीओ का कहना है शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। इस मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed