फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead body of youth drowned in Yamuna recovered

यमुना में डूबे युवक का शव बरामद

Wed, 19 Oct 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth drowned in Yamuna recovered
झिंझाना क्षेत्र के दरगाहपुर निवासी मृतक मयंक का फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
यमुना में डूबे युवक का शव बरामद
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। गांव दरगाहपुर के युवक का शव मंगलवार की सुबह पानीपत की यमुना से बरामद हो गया। परिजनों ने सोमवार को हत्या की आशंका जताते हुए तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी।
क्षेत्र के गांव दरगाहपुर निवासी सुभाष के मोबाइल पर रविवार की रात बेटे मयंक उर्फ तरुण के नंबर से फोन आया था। उस पर किसी युवक ने मयंक का दोस्त होने का दावा करते हुए बताया कि रात करीब 10 बजे पानीपत में अपना पैर धोते समय मयंक नदी में गिर गया है। परिजन सोमवार की सुबह पानीपत पहुंच गए थे। पुलिस को साथ लेकर बताई गई नदी में गोताखोरों से मयंक की तलाश कराई, लेकिन शव नहीं मिला। मंगलवार की सुबह फिर तलाश कराई गई तो पुल के पास पानी पर उतराता हुआ मयंक का शव दिखाई दिया।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस ने शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि पानीपत के सेक्टर 13-17 में सुभाष ने अमित और संजीव व जॉनी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मयंक के परिवार में माता-पिता के अलावा दो बड़ी बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। मयंक परिवार में इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed