फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Daylight reached 18 degrees due to sunshine

धूप निकलने से दिन का तापमान 18 डिग्री पहुंचा

Sun, 05 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Daylight reached 18 degrees due to sunshine
शामली मु0नगर मार्ग पर फैला कोहरा - फोटो : SHAMLI
शामली। धूप निकलने के बाद बढ़ते हुए पारे से जनवरी माह में अक्तूबर-नवंबर जैसा मौसम की याद दिला दी है। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान एक डिग्री तापमान गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय कोहरा छाया रहा, लेकिन बाद में अच्छी धूप निकली। जिससे से सर्दी में लोगों को राहत मिली। शनिवार को दिन का तापमान 18 डिग्री और 07 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिन में सुबह से अच्छी धूप निकलने से मौसम में सुधार हुआ। बढ़ते पारे से दिन के समय लोगों को अपने गरम कपडे़ उतारने को मजबूर होना पड़ा है। शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे दिन निकलते ही भगवान सूर्य देव के दर्शन हुए। अच्छी धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़ता गया। धूप निकलने के बाद दिन के तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार रविवार-सोमवार को आकाश में हल्के बादल और धूप निकलने से मौसम मिश्रित रहेगे। मंगलवार और बुधवार को बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम का घटता बढ़ता तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
30 दिसंबर--- 11-- 02 डिग्री सेल्सियस
31 दिसंबर-- 13- 04 डिग्री सेल्सियस
01 जनवरी----17- 06 डिग्री सेल्सियस
0 2 जनवरी---- 18- 08 डिग्री सेल्सियस
03 जनवरी-- 19-- 07 डिग्री सेल्सियस
04 जनवरी- 18- 07 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed