फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dayanand Nagar and Mohalla Khail free of hotspots

दयानंद नगर और मोहल्ला खैल हॉटस्पॉट से मुक्त

Mon, 22 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dayanand Nagar and Mohalla Khail free of hotspots
शामली में हॉटस्पॉट का निरीक्षण करते एसडीएम और सीओ सिटी। - फोटो : SHAMLI
शामली। प्रशासन ने शामली के मोहल्ला दयानंदनगर और कांधला के मोहल्ला खैल को हॉटस्पॉट क्षेत्र से मुक्त कर दिए गए है। हॉटस्पॉट क्षेत्र से मुक्त होने के बाद इन मोहल्लों में रहने वाले लोगों ने राहत महसूस की है। जनपद में अब 14 हॉटस्पॉट क्षेत्र है। उधर, सोमवार को मेरठ मेडिकल से जनपद के 247 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दयानंद में दो युवकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर 31 मई को हॉटस्पॉट बनाकर सील किया गया था। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को दयानंद नगर मोहल्ला को हॉटस्पॉट क्षेत्र से मुक्त किया गया है। इसके अलावा कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल को भी हॉटस्पॉट क्षेत्र से मुक्त किया गया है। अब जनपद में 14 एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्र है। इनमें शामली का शिव चौक, शांतिनगर माजरा रोड, शांति नगर नाला पटरी, आर्यपुरी शामली, हसनपुर, बिरालियान, मस्तगढ़, विवेक विहार, लिसाढ़, अफगानान कैराना, रायजादगान कांधला, मिर्दगान कांधला, आलकलां कैराना, सत्यम कालोनी कैराना आदि शामिल हैं। डीएम ने बताया कि सोमवार को मेरठ मेडिकल से 247 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed