फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dashing arms smuggler in encounter

मुठभेड़ में हथियार तस्कर दबोचा

Tue, 02 Jul 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dashing arms smuggler in encounter
कैराना मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
- गोली लगने से बदमाश हुआ घायल, एक दरोगा भी जख्मी
विज्ञापन

- बदमाश से भारी मात्रा में असलहा बरामद
फोटो...
कैराना (शामली)। यमुना खादर के हैदरपुर तटबंध पर पुलिस ने मुठभेड़ में हथियार तस्कर को दबोच लिया। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ है। मुठभेड़ में एक दरोगा भी घायल हुआ है।
रविवार रात करीब 12 बजे कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पंजीठ की ओर से आ रहे एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, तो वो मौके से फरार होने लगा। पुलिस ने यमुना खादर के हैदरपुर तटबंध पर बाइक सवार की घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार, इसी बीच हड़बड़ाकर बाइक सवार गिर गया, जिसने उठते ही पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगने पर पकड़ लिया गया। मुठभेड़ में उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बदमाश की पहचान रिजवान उर्फ सादा निवासी ग्राम तितरवाड़ा कैराना के रूप में हुई है, जो हथियारों की तस्करी करता है। बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस, आठ तमंचे, बरामद हुए हैं। आरोपी मध्यप्रदेश से हथियार खरीद कर हरियाणा में हथियारों की सप्लाई करने के लिए जा रहा था। आरोपी के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके चालान कर दिया।
विज्ञापन

पांच दिन पहले पकड़ा था मुस्तफा
कैराना क्षेत्र में पुलिस की पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी मुठभेड़ हुई है। 26 जून को पुलिस ने मामौर-सहपत के जंगल में मुठभेड़ के दौरान तितरवाड़ा के रहने वाले मुस्तफा को पकड़ा था। इसके पास से भी भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद हुआ था। अब मुठभेड़ में पकड़ा गया रिजवान भी तितरवाड़ा का ही रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथियार तस्करी में बदनाम रहा तितरवाड़ा
तितरवाड़ा के हथियार तस्करी से कनेक्शन पुराने रहे हैं। यहां के रहने वाले शुऐब को पिछले हरियाणा में जीआरपी ने भारी मात्रा में पिस्टलों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके एक सप्ताह बाद मूसा भी दिल्ली में हथियारों की खेप के साथ पकड़ा गया था। पुलिस इस गांव के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पैनी नजर रखती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed