{"_id":"67d19afe0283412f4001ddd6","slug":"daring-a-student-returning-after-giving-the-exam-was-made-unconscious-and-raped-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: परीक्षा देकर लाैट रही छात्रा को बेहोश कर किया दुराचार, घर पहुंचाने के बहाने ले गया था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: परीक्षा देकर लाैट रही छात्रा को बेहोश कर किया दुराचार, घर पहुंचाने के बहाने ले गया था आरोपी
Wed, 12 Mar 2025 08:04 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 12 Mar 2025 08:04 PM IST
सार
शामली जनपद के कैराना में कक्षा 10 की छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर जंगल में ले जाकर बेहोशी की हालत में युवक ने दुराचार किया।
विज्ञापन
विस्तार
शामली जनपद के कैराना में कक्षा 10 की छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर जंगल में ले जाकर बेहोशी की हालत में युवक ने दुराचार किया। बाद में किसानों के आने पर आरोपी छात्रा को छोड़कर भाग गया। पीड़िता के छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर एक गांव निवासी 16 वर्षीय छात्रा नगर के कालेज में हाई स्कूल की परीक्षा देकर घर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव मलकपुर निवासी अंकित ने छात्रा को उसके गांव छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। दूसरी बाइक पर दो अन्य युवक भी थे।
विज्ञापन
आरोप है कि छात्रा को रास्ते में कुछ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में आरोपी ने छात्रा को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। आसपास के किसानों के आ जाने के बाद आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
बाद में छात्रा को सीएचसी लाया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां से भी छात्रा को मेरठ रेफर कर दिया गया।पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर अंकित निवासी मलकपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व दुराचार के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा का मेडिकल कराया जायेगा।