फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dangerous conspiracy going on in the country: Gaurav Tikait

तितरवाड़ा में भाकियू का जय जवान-जय किसान सम्मेलन

Thu, 11 Aug 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dangerous conspiracy going on in the country: Gaurav Tikait
तितरवाड़ा में भाकियू का जय जवान-जय किसान सम्मेलन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। तितरवाड़ा में जय जवान-जय किसान सम्मेलन का बुधवार को आयोजन किया गया। सम्मलेन में पहुंचे भाकियू के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने गन्ना मूल्य भुगतान व बेरोजगारी की समस्या को लेकर प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किए।
गांव तितरवाड़ा में भारतीय किसान यूनियन द्वारा जय जवान-जय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाकियू के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि 1987 से पहले देश में किसानों की हालत अत्यंत दयनीय थी। किसानों-मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू संगठन बना। लोगों ने गांव-गांव पैदल जाकर संगठन से लोगों को जोड़ा। आज भाकियू देश का सबसे बड़ा किसान संगठन है। संगठन किसी की बापौती नहीं है। ये बुजुर्गों की धरोहर है। किसानों की समस्या का समाधान करना भी संगठन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में एक खतरनाक षड्यंत्र चल रहा है। देश के सरकारी संस्थानों को निजी लोगों के हाथों में बेचने की तैयारी है। सरकार की नजर किसानों की जमीनों पर है। तीन कृषि कानून उसी षड्यंत्र का हिस्सा हैं। तीनों कृषि कानून पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए लाए गए थे। सरकार ने आज तक भी एमएसपी पर कोई व्यवस्था नहीं की। काले कानूनों के जरिए किसान की जमीन पर कब्जा किए जाने की मंशा थी। कृषि सुधार के नाम पर लोगों से झूठ बोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि एक विशेष विचारधारा के लोगों को देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिए जाने की कोशिश की जा रही है। अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं में आक्रोश है। भाकियू किसानों की लड़ाई लड़ रही है और लड़ती रहेगी। तीन कृषि कानूनों को वापस कराने में 750 किसानों ने शहादत दी है। इसके बाद ही वे वापस हुए हैं। अब इन्हीं कानूनों को सरकार दूसरे तरीके से लाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेती में ही रोजगार को ढूंढना होगा।

गौरव टिकैत ने लोगों से जल के अंधाधुंध दोहन को रोकने व बच्चों को शिक्षा पर पूरा ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम के समापन पर किसान शहीदों का बलिदान याद करेगा। याद करेगा हिंदुस्तान। अभी तो ये अंगड़ाई है, बाकी और लड़ाई है नारे भी लगवाए। इस अवसर पर असजद तोमर, कौशिक, राजेश प्रधान, जहांगीर गंदराऊ, रिजवान प्रधान, डॉ. नोमान, मेहरदीन, मुनव्वर, नवाब, अमजद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर असगर व संचालन गय्यूर गंदराऊ ने किया। इस दौरान कपिल खटियान, राजेश प्रधान, जहांगीर गंदराऊ, रिजवान प्रधान, डॉ. नोमान, मेहरदीन, मुनव्वर, असजद तोमर, मनीष कौशिक, नवाब, अमजद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed