फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Daily jam due to e-rickshaw

यातायात व्यवस्था के लिए नासूर बने ई-रिक्शा, रोजाना लग रहा जाम

Sat, 29 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Daily jam due to e-rickshaw
शहर में हनुमान रोड तिराहे पर ई-रिक्शाओं के चलते लगा जाम। - फोटो : SHAMLI
यातायात व्यवस्था के लिए नासूर बने ई-रिक्शा, रोजाना लग रहा जाम
विज्ञापन

शामली। शहर में यातायात जाम की वजह अतिक्रमण, संकरी सड़कें, क्षतिग्रस्त रास्ते, बेतरतीब पार्किंग और अवैध रूप से दौड़ रहे ऑटो रिक्शा को माना जाता था, लेकिन अब इनमें ई-रिक्शा का नाम भी जुड़ गया है। नियम तोड़ने की आदतों ने इन्हें शहर के लिए नासूर बना दिया है। बेलगाम ई- रिक्शा शहर में जाम का नया कारण बन गए हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्तमान में शहर में 2500 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। इसके अलावा करीब 1300 ई-रिक्शा अवैध रूप से दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस इन पर लगाम कसने में विफल दिखाई दे रहा है। ऐसे में शहर के सभी मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। ई- रिक्शा किसी भी रूट पर बेखौफ होकर फर्राटा भरते हुए देखे जा सकते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हर चौराहा पर यातायात पुलिस का पहरा होने के बाद भी ई-रिक्शा चालकों की मनमानी जारी है।
बेधड़क रौंद रहे यातायात नियम
एमएसके रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, धीमानपुरा, माजरा रोड, दिल्ली रोड, मेरठ-करनाल हाईवे पर ई-रिक्शा बेधड़क यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए दौड़ते हैं। जिसकी वजह से गांधी चौक, बड़ा बाजार, अजुध्या चौक, कबाड़ी बाजार, गुरुद्वारा तिराहा, रोडवेज बस अड्डा, कैराना बस अड्डे पर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

कामयाब नहीं हो पाया ट्रैफिक प्लान
शहर में ई-रिक्शा का संचालन के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया था। ई-रिक्शा को चिह्नित कर उनके रूट निर्धारित कर दिए थे। लेकिन छोटा शहर होने के कारण यह प्लान सफल नहीं हुआ। ई-रिक्शा चालक अपनी मनमानी करने लगे। त्योहार पर बाजार में भीड़ अधिक होने पर जाम में फंसकर लोग और भी परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन -
यातायात प्रभारी भंवर सिंह का कहना है कि चुनाव के बाद अपंजीकृत ई-रिक्शाओं का संचालन बंद कराया जाएगा। पंजीकृत ई-रिक्शा चालकों को भी यातायात के नियमों का पालन करने और जनता की परेशानी का कारण न बनने को जागरूक किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शहर में हनुमान रोड तिराहे पर ई-रिक्शाओं के चलते लगा जाम।

शहर में हनुमान रोड तिराहे पर ई-रिक्शाओं के चलते लगा जाम।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed