फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Current landed in iron net, woman dies

लोहे के जाल में उतरा करंट, महिला की मौत

Tue, 30 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Current landed in iron net, woman dies
कैराना (शामली)। मोहल्ला आलकलां में जाल में उतरे करंट से मायके आई हुई महिला की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कैराना निवासी पत्रकार मेहराब चौधरी की विवाहित छोटी बहन गुलफशा (30) अपनी ससुराल गढ़ी बेशख से कैराना मायके आई हुई थी। सोमवार दोपहर गुलफशा छत पर कपड़े धो रही थी। काफी देर तक भी वह नीचे नहीं आई, तो परिवार के अन्य सदस्य छत पर पहुंचे। वहां गुलफशा लोहे के जाल पर पड़ी मिली। जिसके बाद परिवार के लोग उसे नगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों ने बताया कि लोहे के जाल में करंट उतरा हुआ था। जिसकी चपेट में आने से गुलफशा की मौत हो गई। करीब पांच साल पहले उसकी शादी हरियाणा के गांव गढ़ी बेशख में हुई थी। दो दिन पहले वह अपने मायके आई थी। परिवार को सांत्वना देने के लिए काफी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed