फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   cultural news

Shamli News: जिले की रामलीलाएं अंतिम चरण में, भव्य मंचन ने बांधा समा

Wed, 01 Oct 2025 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
cultural news
हसनपुर लुहारी में रामलीला का मंचन करते कलाकार । संवाद
शामली, कैराना, कांधला, जलालाबाद, हसनपुर लुहारी। दशहरा महोत्सव के अंतिम चरण में जिले की रामलीलाएं एक नए उत्साह और भक्ति के साथ अपने चरम पर पहुंच चुकी हैं। विभिन्न कस्बों में रावण-अंगद संवाद, कुंभकरण वध, मेघनाद युद्ध और लंका दहन के मनोहारी मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की रात को शामली के हनुमानधाम में 56वें रामलीला महोत्सव में भव्य मंचन हुआ। इसमें समुंद्र पर सेतु निर्माण, रावण का विभीषण को लात मारना, श्रीराम की शरणागति और अंगद का संवाद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया। अंगद का अभिनय पूनम वर्मा ने किया, रावण का विपिन शांडिल्य ने और मेघनाद का अभिनय आशु निर्वाल ने। मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कैराना के गोशाला भवन में रामलीला के 13वें दिन रावण-अंगद संवाद का मंचन हुआ। इसमें अंगद रावण के दरबार में सीता को राम को सौंपने और क्षमा मांगने का संदेश देते हैं, लेकिन रावण क्रोधित हो जाता है। इस संवाद ने दर्शकों को गहराई से सोचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांधला में अक्षय कुमार वध, लंका दहन और विभीषण की शरणागति की लीला ने दर्शकों का मन मोह लिया। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और जयकारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

गढीपुख्ता में श्रीरामलीला भवन में हनुमान जी की अशोक वाटिका लीला, अक्षय कुमार वध और लंका दहन का मनोहारी मंचन हुआ। जलालाबाद में कुंभकरण-वध, मेघनाद युद्ध और सलोचना सती की लीला दर्शकों की आंखें नम कर गईं। हसनपुर लुहारी में श्री रामलीला सेवा समिति ने लंका दहन का भव्य आयोजन किया, जिसमें जय श्रीराम के उद्घोष गूंज उठे। दर्शक देर रात तक रामलीला का आनंद लेते रहे। चौसाना में रामलीला का मंचन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed