फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crushing starts at Thanabhavan sugar mill from 31

थानाभवन चीनी मिल में 31 से पेराई शुरू

Tue, 29 Oct 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Crushing starts at Thanabhavan sugar mill from 31
थानाभवन चीनी मिल में 31 से पेराई शुरू
विज्ञापन

शामली। जिले की शामली- ऊन चीनी मिल ने नया गन्ना पेराई सत्र चालू करने की तिथि घोषित नहीं की है। जिले की बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल ही 31 अक्तूबर को चल पाएगी। जिले की शामली -थानाभवन मिल में नए पेराई सत्र का पूजन बुधवार दोपहर को संपन्न होगा, मगर ऊन चीनी मिल का पेराई पूजन तीन नवंबर को होगा। जिले की शामली- थानाभवन और मुजफ्फरनगर जिले की भसाना और खतौली मिल ने नए पेराई सत्र का शामली गन्ना सहकारी समिति को गन्ना इंडेंट जारी कर दिया है।
शासन ने 30 अक्तूबर से पहले चीनी मिलों की पेराई सत्र चालू करने की घोषणा की थी, मगर बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल ही नए पेराई और मिल चालू करने की तिथि घोषित कर पाई है। थानाभवन मिल का बुधवार को नए सत्र का पेराई पूजन होगा। 31 अक्तूबर को चीनी मिल अपना किसानों का गन्ना पेराई प्रारंभ कर देगी। शामली चीनी मिल का गन्ना नया पेराई सत्र बुधवार को होगा। अभी तक शामली चीनी मिल चलने की तिथि घोषित नहीं की है।
विज्ञापन

शामली मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि चीनी मिल का नए गन्ना पेराई सत्र के लिए पूजन बुधवार को दोपहर 11 बजे होगा। दोपहर 12 बजे केन में चीनी मिल के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर लाला रजत लाल और राहुल लाल गन्ना डालेंगे। उन्होंने बताया कि चीनी मिल चलने की तिथि अभी तक घोषित नही हुई है। थानाभवन चीनी मिल के वाइस प्रेसीडेंट वीरपाल सिंह ने बताया कि चीनी मिल का नए पेराई सत्र का पूजन बुधवार को दोपहर 12 बजे होगा। चीनी मिल 31 अक्तूबर को किसानों का गन्ना पेराई शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राणा समूह की ऊन मिल का पेेराई पूजन तीन नवंबर को होगा। उन्होंने बताया कि चीनी मिल चालू करने की तिथि घोषित नहीं है। पेराई पूजन पर मिल चलाने का निर्णय लिया जाएगा। शामली गन्ना सहकारी समिति के सचिव मुकेश राठी ने बताया कि ऊन मिल को छोड़कर शामली चीनी मिल ने 28, 29, 30 अक्तूबर, थानाभवन मिल ने 30, 31 अक्तूबर व एक व दो नवंबर, भैंसाना खतौली मिल ने 30 व 31 अक्तूबर तक का गन्ना इंडेंट शामली गन्ना सहकारी समिति को जारी किया है।समिति की ओर से किसानों को इंडेंट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed