{"_id":"6092d9e28ebc3ef5e4393c78","slug":"crpf-jawan-commits-suicide-by-hanging-shamli-news-mrt537188813","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ के जवान में फांसी लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ के जवान में फांसी लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन

कांधला (शामली)। पारिवारिक विवाद के चलते एक माह की छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ के जवान ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
थानाक्षेत्र के गांव गांव इस्सोपुर टील निवासी 38 वर्षीय जोगेंद्र करीब छह वर्ष पूर्व सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के उधमनगर में थी। परिजनों के अनुसार जोगेंद्र दो मई को एक माह की छुट्टी लेकर गांव पहुंचा था। मंगलवार रात अपनी पत्नी मोनिका व दो बच्चों के साथ सोने के लिए कमरे में गया था। रात्रि के समय पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो जोगेंद्र गुस्से से कमरे से बाहर आ गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं पहुंचा तो मोनिका ने कमरे से बाहर निकलकर उसे तलाश किया तो बाहर बरामदे में लगे पंखे पर फंदे से लटका शव मिला।
जिसे देखकर मोनिका चीखने लगी, जिसकी आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतार कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।