फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowds thronged the bank, not masking social distancing

बैंक में उमड़ी भीड़, मास्क न सोशल डिस्टेंसिंग

Tue, 13 Apr 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Crowds thronged the bank, not masking social distancing
शामली में इलाहाबाद बैंक पर चालान जमा करने के दौरान आपस में हंगामा करते लोग। - फोटो : SHAMLI
- इलाहाबाद बैंक में जमानत राशि के चालान जाम करने के लिए खूब हुई धक्का-मुक्की
विज्ञापन

- व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां फटकारनी पड़ीं
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नामांकन के लिए जमानत राशि के चालान जमा करने के लिए इलाहाबाद बैंक पर भारी भीड़ उमड़ी रही। सैकड़ों की संख्या में लोगों के लाइन में लग जाने के कारण न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ और न ही लोग मास्क लगाए थे। एक दूसरे को धकियाते हुए लोग बैंक में प्रवेश करने की जद्दोजहद करते रहे। पुलिस को व्यवस्था बनाने के लिए कई बार लाठियां फटकारनी पड़ीं।
चुनाव में जमानत राशि के चालान जिला मुख्यालय पर केवल इलाहाबाद बैंक में ही जमा हो रहे हैं। अब तक साढ़े नौ हजार से ज्यादा नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। इन सबकी फीस जमा करने के लिए हजारों की संख्या में लोग सुबह पांच बजे से ही बैंक पर पहुंच गए। दोपहर में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच लाइन में लगे लोग परेशान हो उठे। महिलाओं की भी अलग लाइन लगी थी, लेकिन भीड़ के कारण सभी का हाल बुरा था। लोग एक दूसरे को धकियाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का जरा भी पालन नहीं हुआ। अधिकांश लोग मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। पुलिस कर्मियों को व्यवस्था बनाने में भारी जद्दोजहद करनी पड़ी। कई बार लाठियां भी फटकारनी पड़ीं। शाम चार बजे तक बैंक पर धक्कामुक्की के हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बैंक पर भीड़ के कारण लगे जाम से बेहाल हुआ शहर
धीमानपुरा रोड पर इलाहाबाद बैंक पर चालान जमा करने के लिए उमड़ी सैकड़ों की भीड़ के कारण पूरा मार्ग जाम रहा। भिक्की मोड़, धीमानपुरा रोड पर जाम के कारण घंटों लोग फंसे रहे। भीषण गर्मी में यहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसका असर बाजार तक रहा। एक तरफ शिव चौक तक तो दूसरी तरफ धीमानपुरा फाटक तक वाहनों की कतारें लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed