फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowds Gather for Havan Before Ankit Baliyan's Condolence Meet in His Native Village

अंकित बालियान की तेरहवीं आज: सुबह हवन में उमड़ी भीड़, नम आंखों से ग्रामीणों और युवाओं ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 02 Sep 2026 10:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Sep 2026 10:34 AM IST
सार

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की शोकसभा से पहले उनके पैतृक गांव बनतीखेड़ा स्थित आवास पर हवन-यज्ञ हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने पहुंचकर दिवंगत अंकित को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Crowds Gather for Havan Before Ankit Baliyan's Condolence Meet in His Native Village
अंकित बालियान की तेरहवीं आज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की शोकसभा से पहले बुधवार सुबह उनके पैतृक गांव बनतीखेड़ा स्थित आवास पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुए हवन में परिवार के लोगों के साथ आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


आत्मा की शांति के लिए दीं आहुतियां
हवन के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने अंकित की आत्मा की शांति के लिए आहुतियां दीं। घर और आसपास का माहौल गमगीन रहा। अंकित के निधन से आहत ग्रामीणों ने कहा कि युवा कलाकार की इस तरह हुई मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ बंद आज: डॉक्टर नहीं करेंगे ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं जारी; सेंट्रल मार्केट के समर्थन में कई संगठन एकजुट

विज्ञापन
विज्ञापन

Crowds Gather for Havan Before Ankit Baliyan's Condolence Meet in His Native Village
अंकित बालियान की तेरहवीं आज - फोटो : अमर उजाला
सुबह से पहुंचने लगे ग्रामीण और युवा
हवन में शामिल होने के लिए सुबह से ही ग्रामीणों का पहुंचना शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में युवाओं और बुजुर्गों की मौजूदगी से शोकसभा स्थल पर भीड़ बढ़ती गई। मौके पर मौजूद लोगों के चेहरे पर अंकित को खोने का गम साफ नजर आया।

11 बजे होगी शोकसभा
हवन के बाद सुबह 11 बजे अंकित बालियान के आवास पर शोकसभा आयोजित की जाएगी। इसमें क्षेत्र के ग्रामीणों, परिचितों और कलाकारों के पहुंचने की संभावना है। परिवार ने लोगों से शोकसभा में शामिल होकर दिवंगत अंकित को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed