{"_id":"5f89ed458ebc3e9bc424556b","slug":"crowd-in-markets-sales-increased-shamli-news-mrt5065388123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में उमड़ी भीड़, खूब हुई बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में उमड़ी भीड़, खूब हुई बिक्री
विज्ञापन
शामली शाकुम्भरी देवी से माता की जोत लेकर आते झिंझाना क्षेत्र के श्रद्धालु।
- फोटो : SHAMLI
शामली। नवरात्र की पूजा सामग्री खरीदने के लिए शुक्रवार को शहर के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर में करीब 100 दुकानों पर 20 से 25 लाख रुपये की सांझी की बिक्री होने का अनुमान है।
वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड, सुुुभाष चौक, माजरा रोड, गांधी चौक, बड़ा बाजार समेत मुख्य मार्गों पर सांझी की 100 के लगभग अस्थाई स्टॉल लगाए गए थे। वीवी इंटर कालेज रोड स्थित जयप्रकाश कश्यप ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण श्रद्धालुओं ने छोटी और मध्यम आकार की खरीदी है। छह लाख रुपये की सांझी मंगाई गई थी, जिसमें महंगी रेट वाली सांझी बच गईं हैं। सांझी विक्रेता हेमंत संगल ने बताया कि 90 हजार रुपये की सांझी मंगाई थी, जिसमें शुक्रवार शाम तक सारी सांझी की बिक्री हो चुकी है। दीपक कुमार का कहना है कि कोरोना काल के बाद सांझी विक्रेताओं की संख्या बढ़ी है। नौकुआं रोड पर मिट्टी की सांझी बनाकर शहर के हनुमान रोड पर स्टॉल लगाने वाले संदीप कुमार ने बताया कि उनकी एक लाख रुपये की सांझी की बिक्री हुई है। कोरोना काल के बाद पुरुषोत्तम मास में लंबा समय मिला और अधिक दुकानें लगने से माल बचा है।
उधर शहर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, माजरा रोड, धीमानपुरा बुढ़ाना रोड अस्पताल रोड, रेलवे रोड, कैराना, कबाड़ी बाजार समेत अन्य बाजारों में दुकानों पर नवरात्र का सामान खरीदने के लिए खूब भीड़ रही। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ होने से जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
-
मां शाकंभरी देवी से पैदल चलकर अखंड ज्योति लेकर पहुंचे
शामली। मां शाकंभरी देवी से पैदल चलकर नवरात्र के उपलक्ष्य में ऊन क्षेत्र के श्रद्धालु अखंड ज्योति लेकर पहुंचे हैं। श्रद्धालु संदीप, विकास, अनु ने बताया कि वह मां शाकंभरी से अखंड ज्योत लेकर आए है। श्रीदुर्गा नवरात्र में मंदिर में ज्योति का स्थापित करेंगे।

शामली नवरात्र से पूर्व मूर्ति खरीदती महिला। - फोटो : SHAMLI

शामली नवरात्र पर सांझी व पूजन सामग्री की खरीदारी करती युवतियां। - फोटो : SHAMLI

शामली नवरात्र पर पूजन सामग्री खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : SHAMLI

शामली नवरात्र पर पूजन सामग्री की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : SHAMLI

शामली घर में सांझी को सजाती महिला- फोटो : SHAMLI